बिहार में जंगलराज रिटर्न! नर्सिंग होम में नर्स के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, एंबुलेंस में मिली लाश

Motihari Nurse strangulated to death after gangrape in nursing home.

Motihari Gang Rape Case: बिहार के एक बार फिर जंगलराज की आहट सुनाई दी है। राज्य के एक नर्सिंग होम में नर्स के साथ गैंगरेप और फिर गला दबाकर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। मामला मोतिहारी के प्राइवेट नर्सिंग होम से जुड़ा है। आरोप है कि नर्सिंग होम के डॉक्टर और कंपाउंडर ने गैंगरेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपाउंडर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, फेनहारा इलाके के जानकी सेवा सदन नर्सिंग होम में काम करने वाली नर्स पिछले दो दिनों से लापता थी। नर्स की मां जब नर्सिंग होम पर पहुंची तो वहां भी ताला लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

एंबुलेंस से बरामद हुआ नर्स का शव

पुलिस के मुताबिक, शिकायत दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू की गई। नर्सिंग होम से करीब 80 किलोमीटर दूर एक लावारिस हालत में खड़ी एंबुलेंस से नर्स का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका की मां ने नर्सिंग होम के मालिक समेत अन्य के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कराया है।

मृतका की हो चुकी थी शादी, पति की कुछ साल पहले हुई थी मौत

मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी शादीशुदा थी। उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से वो मेरे साथ रहती थी। उधर, पुलिस ने बताया कि फिलहाल, नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। एक कंपाउंडर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ