हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मोतिहारी की आइसक्रीम फैक्ट्री में क्यों हुआ ब्लास्ट? मालिक के बेटे की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले में नेशनल हाइवे स्थित एक आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट की चपेट में फैक्ट्री के मालिक का बेटा भी आ गया, जिसकी इस हादसे में जान चली गई।

विज्ञापन

अरविन्द कुमार, मोतिहारी

बिहार के मोतिहारी जिले में एक भीषण हादसा हो गया है, यहां नेशनल हाइवे स्थित एक आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस हादसे में फैक्ट्री के मालिक के बेटे की मौत हो गई। साथ ही दो मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आइसक्रीम फैक्ट्री की छत तक उड़ गई। धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। अब सवाल है कि आखिर आइसक्रीम फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ क्यों?

ब्लास्ट की चपेट में आया मालिक का बेटा

यह मामला मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के लालपरसा गांव का है। गांव के चौक पर एक आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्री है, जिसमें शनिवार की शाम ब्लास्ट हो गया। आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक का बेटा भी ब्लास्ट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। लोगों ने बताया कि उन्हें पहले इस ब्लास्ट को लेकर ऐसा लगा कि किसी ट्रक का टायर फटा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के बेटे के शव को कब्जे में लेकर घायल मजदूरों को अस्पताल में भेजा।

नहीं था फैक्ट्री के मेंटेनेंस पर ध्यान

जानकारी के अनुसार, गर्मी की दस्तक देने के बाद से ही बाजार में आइसक्रीम की मांग बढ़ गई थी। इसकी वजह से आइसक्रीम फैक्ट्री में दिन-रात काम चल रहा था। इस दौरान फैक्ट्री के मालिक का पूरा ध्यान सिर्फ प्रोडक्शन पर था। इसके कारण फैक्ट्री के मेंटेनेंस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। माना जा रहा है कि मेंटेनेंस न होने और हैवी वर्क फोर्स की वजह से ब्लास्ट हुआ हो। हालांकि, फैक्ट्री में ब्लास्ट कैसे हुआ, इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, किसने रची थी पूरी साजिश?

मृतक की पहचान लालपरसा गांव निवासी ब्रह्मदेव सहनी के बेटे पवन सहनी उर्फ मिंटू सहनी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें