पत्नी के आशिक को रास्ते से हटाने का कैसे बनाया प्लान? बिहार के मोतिहारी का मामला

बिहार के मोतिहारी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के आशिक को रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक कदम उठाया और चाकू से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Motihari News (2)

अरविन्द कुमार, मोतिहारी

बिहार के मोतिहारी में शादी, अवैध संबंध, प्रेम प्रसंग और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के आशिक को रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक कदम उठाया और चाकू से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।

बीवी के आशिक की हत्या

दिल दहला देने वाला मामला मोतिहारी जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मलंग बाबा चौक का है। मृतक युवक की पहचान मुस्तफा अंसारी (24) के रूप में हुई है, जो रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले भोला अंसारी का बेटा है। वहीं, आरोपी की पहचान सुधीर सनी के रूप में हुई है। मुस्तफा अंसारी का आरोपी सुधीर सनी की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। इसको लेकर पिछले दिनों कई बार दोनों के बीच झड़प और लड़ाई भी हुई थी। इसके बाद भी मुस्तफा नहीं माना और सुधीर की पत्नी से मिलना जारी रखा।

इससे सुधीर सनी का गुस्सा बढ़ता गया और इसी गुस्से की वजह से उसने मौका देखकर मुस्तफा अंसारी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी सुधीर सनी मौके से फरार हो गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही रघुनाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बरिय पदाधिकारी की सूचना पर मोतिहारी सदर एसडीपीओ शिवम धाकड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। फिलहाल इस मामले की जांच FSL टीम से कराई जा रही है।

घटना में जानकारी देते हुए मोतिहारी सदर एसडीपीओ शिवम धाकड़ ने बताया कि घटना प्रेम प्रसंग प्रतीत होती है, घटना की जांच की जा रही है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ