Motihari News: आजकल युवाओं पर रील्स बनाने का जुनून ऐसा है कि पूर्वी चंपारण जिले के एक थाना में पोस्टेड महिला दारोगा ने ड्यूटी के दौरान भी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। महिला की ये रील्स जिले में खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, बिहार में पुलिस वर्दी पहनकर गानों पर रील्स बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सख्त आदेश जारी किया है कि वर्दी पहनकर कोई भी वीडियो या रील्स कोई पुलिसकर्मी या पुलिस पदाधिकारी बनाते हैं, तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी, लेकिन पुलिस मुख्यालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए मोतिहारी की एक महिला दारोगा का वर्दी में रील्स बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला दारोगा ड्यूटी से ज्यादा रील्स बनाने के लिए मशहूर हैं। चाहे ऑन ड्यूटी वो काम के लिए गई हों या फिर बैंक के इंस्पेक्शन में गई हों। सबसे बड़ी बात है कि ये महिला दारोगा की वर्दी में सरकारी गाड़ी में बिना रोक-टोक के रील्स बनाने में व्यस्त रहती हैं।
सोशल मीडिया पर रहती थी ऐक्टिव
महिला दारोगा पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में तैनात हैं और रील्स बनाने का इतना शौक है कि आए दिन पुलिस यूनिफॉर्म में कई सारे रील्स बनाती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करती हैं। बता दें, इस वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग के अनुशासन और सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अधिकारियों का मानना है कि वर्दी में इस तरह के वीडियो पुलिस की छवि को धूमिल कर सकते हैं। इससे जनता में गलत संदेश जाता है।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना या वर्दी में रील्स बनाना पूरी तरह मनाही है और इस पर पुलिस मुख्यालय के द्वारा सख्त निर्देश जारी किया गया है। ऐसा करने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाती है। फिलहाल मामला संज्ञान में है और तत्काल महिला दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘500 में सिलेंडर, फ्री बस पास और हर महीने पैसे’, बिहार की महिलाओं के लिए अलका लांबा का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
7 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
11 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines