---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Morwa Election Result 2025: मोरवा में चला RJD का जादू, रणविजय साहू को मिली जीत

मोरवा के चुनाव परिणाम जारी हो चुके हैं यहां से RJD के रणविजय सिंह ने जीत दर्ज की है.

---विज्ञापन---

Morwa Election Result Live Update 2025: आखिरकार मोरवा विधानसभा सीट पर परिणाम सामने आ चुके हैं. यहां से RJD के रणविजय सिंह ने बंपर जीत दर्ज की है. उन्होंने JDU के विद्यासागर सिंह को 8671 वोटों से हराया है.

कौन-कौन मैदान में?

मोरवा विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर रणविजय साहू (RJD) से और विद्या सागर सिंह निषाद (JDU) से मैदान में थे. गौरतलब है कि मोरवा विधानसभा सीट 2020 के चुनावों में आरजेडी को जीत मिली थी. साल 2020 में रणविजय साहू ने विद्या सागर सिंह निषाद (JDU) को हराकर अपनी सत्ता बनाई थी.

---विज्ञापन---

मोरवा विधानसभा सीट पर 2020 के नतीजे

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
रणविजय साहूRJD59,554
विद्या सागर सिंह निषादJDU48,883
अभय कुमार सिंह LJP23,884

मोरवा विधानसभा सीट के 2020 के नतीजों की बात करें तो इस सीट पर आरजेडी से रणविजय साहू ने 59,554 वोट हासिल किए थे और जीत गए थे. इस सीट पर दूसरे नंबर पर जेडीयू से विद्या सागर सिंह निषाद रहे थे, जिन्हें 48,883 वोट मिले थे. वहीं, तीसरे नंबर पर एलजेपी से अभय कुमार सिंह थे, जिन्हें 23,884 वोट मिले थे.

ये भी पढ़ें- राघोपुर में तेजस्वी यादव की जनसुराज और BJP से टक्कर, त्रिकोणीय संघर्ष में कौन मारेगा बाजी?

---विज्ञापन---

मोरवा विधानसभा सीट पर 2015 के नतीजे

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
विद्या सागर सिंह निषादJDU59,206
सुरेश रे BJP40,390
अनिल कुमार शर्मा SHS9,380

इसके अलावा अगर साल 2015 के चुनावी नतीजों की बात करें तो 2015 में जेडीयू के विद्या सागर सिंह निषाद को जीत मिली थी. विद्या सागर सिंह निषाद को 59,206 वोट मिले थे. 2015 में दूसरे नंबर पर बीजेपी से सुरेश रे रहे थे, जिन्हें 40,390 वोट मिले थे. इसके अलावा तीसरे नंबर पर एसएचएस से अनिल कुमार शर्मा थे, जिन्हें 9,380 वोट मिले थे.

2025 के अन्य उम्मीदवार

साल 2025 में रणविजय साहू (RJD) और विद्या सागर सिंह निषाद (JDU) के अलावा टुनटुन रे (Aam Aadmi Party), संतोष राय (Bahujan Samaj Party), चंद्रशेखर राय (Socialist Unity Centre Of India (COMMUNIST), जागृति (Jan Suraaj Party), बृजेंदु कुमार सिंह (Hindustani Awam Manch (United), रणजीत कुमार (Apna Kisan Party) और अन्य मैदान में हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अश्वमेध देवी और मनोज कुमार सिंह में कांटे की टक्कर, किसके सिर सजेगा समस्तीपुर सीट का ताज?

21:01 (IST) 14 Nov 2025
Morwa Election Result Live Update 2025

मोरवा में RJD के रणविजय साहू ने जीत दर्ज की है

12:52 (IST) 14 Nov 2025
Morwa Election Result Live Update 2025

मोरवा में 7 राउंड काउंटिंग के बाद RJD के रणविजय साहू 4,379 वोटों से आगे चल रहे हैं.

12:51 (IST) 14 Nov 2025
Morwa Election Result Live Update 2025

मोरवा में 7 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है अब 18 राउंड बाकी हैं.

10:47 (IST) 14 Nov 2025
Morwa Election Result Live Update 2025

मोरवा सीट पर लगातार बढ़त बनाते हुए JDU के विद्यासागर सिंह निषाद 896 से आगे चल रहे हैं.

09:27 (IST) 14 Nov 2025
Morwa Election Result Live Update 2025

मोरवा में वोटों की गिनती के बीच JDU के विद्यासागर सिंह निषाद आगे चल रहे हैं.

09:14 (IST) 14 Nov 2025
Morwa Election Result Live Update 2025

मोरवा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. इस सीट पर रणविजय साहू (RJD) से और विद्या सागर सिंह निषाद (JDU) के बीच कांटे की टक्कर जारी है.

First published on: Nov 14, 2025 06:23 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Nancy Tomar

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola