Moneylenders Shot Dead Woman: सूद के रूप में 93 लाख रुपये लेने के बाद भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने जान ले ली। मामला बिहार की राजधानी पटना का है जहां 2014 में लिया कर्ज वापस न करने की वजह से प्रोफेसर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रोफेसर ने नजदीकी थाने में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने सुरक्षा को लेते हुए थाने में पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं दी गई। यदि सुरक्षा दी गई होती तो उनकी पत्नी को जान न देनी पड़ती।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मामला पटना बेलवारा गांव का है जहां पुष्पा नाम की महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली महिला के सिर में लगी थी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला के पति कॉलेज में प्रोफेसर है पीड़ित ने पुलिस को बताया कि साल 2014 में उन्होंने तीन लोगों से दो लाख रूपये उधार लिए थे। जिसके बाद वे हनुमान नगर में रहने वाले जितेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार और नेहा को दो लाख रूपए के सूद के रूप में करीब 93 लाख रुपये दे चुके है, लेकिन उनके 2 लाख का ब्याज खत्म ही नही हो रहा है। जिसके लिए वे अक्सर उन्हें धमकी भी देते थे और दबंगों ने उन्हे अगवा भी किया था। वे अक्सर जान से मारने की धमकी देते थे।
पहले भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित ने बताया ब्याज की मांग पूरी न करने पर दबंग अक्सर जान से मारने की धमकी देते थे। जिससे परेशान होकर उन्होंने रामकृष्णा नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साथ ही पटना सदर डीएसपी, एसपी और एसएसपी को भी आरोपियों के बारें में अवगत कराया था। सबसे शिकायत करने बाद भी इस मामले को गंभीरता से नही लिया गया।
यह भी पढ़े: ‘मैं तो जिंदा हूं, फिर मुझे मरा दिखा मेरी जमीन किसी और के नाम कैसे कर दी’
अगवा किया और गोली मार कर दी हत्या
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
22 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
22 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines