Mokama Chunav Result 2025: मोकामा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह की शानदार जीत, 28206 के अंतर से RJD के उम्मीदवार को हराया
Mokama Election Result 2025: बिहार की मोकामा सीट पर हार-जीत का फैसला हो गया. मोकामा विधानसभा सीट पर JDU उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह 91416 वोट पाकर जीत दर्ज की.
Mokama Election Result 2025: बिहार की मोकामा सीट पर हार-जीत का फैसला हो गया. मोकामा विधानसभा सीट पर JDU उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह 91416 वोट पाकर जीत दर्ज की. उन्होंने आरजेडी की उम्मीदवार वीना देवी को 28206 वोटों से हराया. इस चुनाव में वीना देवी को कुल 63210 वोट मिले. वहीं तीसरे स्थान पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रियदर्शी को 19365 वोट मिले.
विज्ञापन
मोकामा विधानसभा सीट बिहार की राजधानी पटना जिले के अंतगर्त आती है. मोकामा सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण यानी 06 नवंबर 2025 को मतदान (Bihar Chunav Result 2025) हुआ था. आज यानी 14 नवंबर को बिहार की सभी 243 सीटों पर का रिजल्ट आ रहा है. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. मोकामा सीट पर इस बार तगड़ा मुकाबला है.
मोकामा विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Bihar Assembly Election Result 2025)
विज्ञापन
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर आरजेडी और जेडीयू के उम्मीदवारों के बीच तगड़ी टक्कर है. मोकामा से जेडीयू के अनंत कुमार सिंह और आरजेडी के नेता सूरजभान की पत्नी वीणा देवी उम्मीदवार हैं. इस सीट पर जनसुराज पार्टी से पीयूष प्रियदर्शी उम्मीदवार हैं. इस सीट पर अनंत सिंह की मजबूत पकड़ है. यह सीट अनंत सिंह का गढ़ है. इस बार मोकामा सीट पर कौन जीत हासिल करेगा इसका फैसला आज वोटों की गिनती के बाद हो जाएगा.
साल 2015 में चुनाव के नतीजे
विज्ञापन
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
आईएनडी (निर्दलीय)
अनंत सिंह
54005
जनता दल यूनाइटेड
नीरज कुमार
35657
साल 2020 में चुनाव के नतीजे
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दल
अनंत सिंह
78721
जनता दल यूनाइटेड
राजीव लोचन नारायण सिंह
42964
साल 2022 उपचुनाव के नतीजे
विज्ञापन
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दल
नीलम देवी (अनंत सिंह की पत्नी)
79744
भाजपा
सोनम देवी
63003
कैसे रहे हैं मोकामा विधानसभा सीट के पुराने चुनावी आंकड़े?
मोकामा विधानसभा सीट अनंत सिंह का दबदबा है. इस सीट पर वह लंबे समय से विधायक है. उनकी पत्नी भी इस सीट से चुनाव जीत चुकी हैं. अनंत सिंह के सजा होने पर उनकी पत्नी ने यहां से चुनाव लड़ा था. 2005 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर अनंत सिंह जीते थे. इसके बाद से 2010 के चुनाव में वह जेडीयू की तरफ से चुनाव लड़कर जीते थे. 2015 में जेडीयू की तरफ से टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़े और चुनाव जीते थे. 2020 में अनंत सिंह आरजेडी के लिए चुनाव लड़कर जीते. 2022 के उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा से जीतीं.
विज्ञापन
साल 2015 में अनंत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े थे. उन्हें 54005 वोट मिले. उन्होंने जेडीयू के नीरज कुमार को हराया था जिन्हें 35657 वोट प्राप्त हुए थे. 2020 के चुनाव में अनंत सिंह ने आरजेडी की तरफ से चुनाव लड़ा और 78721 वोट मिले. उन्होंने जेडीयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया था. राजीव लोचन नारायण सिंह को 42964 वोट मिले थे. अनंत सिंह को किसी एक मामले में सजा मिलने के बाद इस सीट पर 2022 में उपचुनाव हुए थे. इस बार अनंत सिंह की पत्नी लम देवी मोकामा से चुनाव लड़ीं. उन्होंने भाजपा की सोनम देवी को हराया था. इस चुनाव में नीलम देवी को 79744 और भाजपा की सोनम देवी को 63003 वोट मिले थे.
LIVE UPDATES
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा विधानसभा सीट पर JDU उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह 91416 वोट पाकर जीते
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा विधानसभा सीट पर JDU उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह 91416 वोट पाकर जीत दर्ज की. उन्होंने आरजेडी की उम्मीदवार वीना देवी को 28206 वोटों से हराया. इस चुनाव में वीना देवी को कुल 63210 वोट मिले. वहीं तीसरे स्थान पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रियदर्शी को 19365 वोट मिले.
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह 91416 वोटों से आगे
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह 91416 वोटों से आगे
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह 55259 वोटों से आगे
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह 55259 वोटों से आगे
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा विधान सभा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह 11000 वोटों से आगे, मतगणना जारी
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा विधान सभा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह 11000 वोटों से आगे, मतगणना जारी
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा विधान सभा सीट पर जेडीयू आगे चल रही है
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा विधान सभा सीट पर जेडीयू आगे चल रही है
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा से अनंत सिंह 2700 वोटों से आगे
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: मोकामा से अनंत सिंह 2700 वोटों से आगे
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई
Mokama Election Result 2025 LIVE UPDATE: बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई. पोस्टल बेलट की गिनती की जा रही है. कुछ ही देर में सीटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे.