Mohan Bhagwat Remark: मुजफ्फरपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ परिवाद दायर, उनका बयान ब्राह्मणों को नीचा दिखाने वाला

Mohan Bhagwat Remark
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा संत रविदास जयंती समारोह के दौरान मुंबई में दिया गया बयान अब विवादों के घेरे में आ गया है। मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने इस बयान को लेकर मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत में एक मुकदमा दायर कराया है।

क्या कहते हैं परिवादी

परिवादी सुधीर कुमार ओझा बताते हैं की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का यह बयान हमने अखबार में पढ़ा। मोहन भागवत का यह बयान ब्राह्मणों को नीचा दिखाने वाला और उनके लिए अपमानजनक है। मोहन भागवत के इस बयान से हमे ठेस पहुंची है।

विज्ञापन

ब्राह्मणों के प्रति ऐसा बयान देकर मोहन भागवत ने ब्राह्मणों को अपमानित करने का काम किया है । भारतीय दंड विधान की धारा 500,501,504,505,506,153 और 153 के तहत माननीय न्यायालय ने मामले को स्वीकार करते हुए दिनांक 20 फरवरी को अगली सुनवाई की तिथि मुकर्रर की है ।

यह है पूरा मामला

हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक बयान दिया था। उनका कहना था कि जातियां भगवान ने नहीं बनाई हैं यह तो पंडितों ने बनाई हैं। उनके कहने का मतलब कुछ भी हो, लेकिन उनके इस स्टेटमेंट के बाद ब्राह्मण समाज आग बबूला है। हर तरफ मोहन भागवत के नाम पर मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ