Mohammad Shahabuddin’s Son Osama Arrested: गैंगस्टर से नेता बने दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को मंगलवार को राजस्थान के कोटा की एक अदालत ने जमानत दे दी और बाद में उसे संपत्ति से जुड़े मामले में बिहार पुलिस को सौंप दिया गया।
बिहार के गैंगस्टर-राजनेता और पूर्व राजद सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को उसके दोस्तों सैफ और वसीम के साथ सोमवार (16 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया गया था। बाद में तीनों को कोटा जिले के रामगंजमंडी शहर की एक एसडीएम अदालत ने जमानत दे दी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने कहा कि ओसामा को उसके दोस्तों के साथ कोटा में तब गिरफ्तार किया गया जब वे पुंडवा में एक चेकपोस्ट पर संदिग्ध रूप से काम कर रहे थे। तीनों लोग दिल्ली नंबर की कार में सवार थे। पूछताछ के बाद, पुलिस ने उन्हें धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
ओसामा पर बिहार में दर्ज है FIR
ओसामा और उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली से आ रहे थे और गाड़ी से गोवा जा रहे थे। जब राजस्थान पुलिस ने बिहार में अपने समकक्षों से पूछताछ की तो पता चला कि ओसामा और सैफ पर लगभग 10 दिन पहले सीवान में एक संपत्ति मामले में मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ेंः बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का ऐलान, 5 बैठकों में हंगामा होने के आसार, जाति गणना खास मुद्दा
बिहार पुलिस को सौंपा गया
रामगंजमंडी पुलिस थाने के प्रभारी मनोज बेरवाल ने बताया कि ओसामा और सैफ को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों इस महीने की शुरुआत में सीवान जिले में दर्ज संपत्ति से संबंधित एक मामले में वांछित थे।
शहाबुद्दीन की जेल में हो गई थी मृत्यु
आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की साल 2021 में कोरोना वायरस से मृत्यु हो गई थी। शहाबुद्दीन की मौत जेल में ही हो गई थी।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
8 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
8 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
15 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
18 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines