Bihar Crime News (दिलीप दुबे): बगहा में एक एसएसबी जवान को सूनसान इलाके में खड़े शख्स को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। पीछे बैठे शख्स ने मौका पर जवान के गर्दन में कैंची से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। जब तक वह बाइक से गिर नहीं गया, वह हमले करता रहा। आखिरकार उसने बाइक लूट ली और फरार हो गया। जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जांच में पुलिस जुटी है।
अंतिम संस्कार में शामिल होने निकला था जवान
यह पूरा मामला बगहा जिले के रामनगर थाना क्षेत्र का है। शनिवार की शाम रामनगर मठिया मुख्य सड़क के हरपुर गांव के पास अज्ञात अपराधी ने एक एसएसबी जवान को जख्मी कर दिया और उसकी बाइक छीन लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस हमले में बेहोश पड़े एसएसबी जवान को स्थानीय लोगों ने मठिया गांव पहुंचा और प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को सूचना दी। वहीं, घायल जवान की पहचान मटीयरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोइठही निवासी रामजी महतो के 25 वर्षीय पुत्र जयहिन्द कुमार के रूप में हुई है।
बेहोश होने के बाद लूटकर फरार आरोपी
घायल एसएसबी जवान ने बताया कि वह किशनगंज में सशस्त्र सीमा बल के 12 नंबर बटालियन में तैनात है। वह छुट्टी पर अपने घर आया था। वह अपने गांव से गोबर्धना क्षेत्र के एक गांव में दाह संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी क्रम में एक अज्ञात युवक बाइक रूकवाकर बैठने का अनुरोध किया। रामजी ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही हरपुर और मठिया गांव के बीच पहुंचा तो अचानक एक छोटी सी कैची से सिर और गर्दन पर हमला कर दिया, जिसके बाद बेहोश होकर गिर गया।
घायल जवान ने यह भी बताया कि बेहोश होने के बाद अज्ञात युवक ने बाइक, पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गया। रामनगर थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि पीड़ित जवान की ओर से अभी आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें: पटना की दबंग लड़की का VIDEO, शॉर्ट्स पहन आधी रात चलती बाइक पर दोनों हाथों से लहराया पिस्टल
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines