हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पत्थर खनन को लेकर मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, इलीगल माइनिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

बिहार में खान एवं भूतत्व विभाग पर्यावरण संरक्षण के साथ पत्थर खनन भी करेगा। यह जानकारी उप-मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता में दी। बता दें कि अभी राज्य में 8 खनन पट्टा संचालित हैं, जिसमें 7 शेखपुरा और 1 गया में स्थित है।

विज्ञापन
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा।

बिहार में पत्थर खनन की प्रक्रिया पर्यावरण संरक्षण के साथ की जाएगी। अभी राज्य में 8 खनन पट्टे चालू हैं, जिसमें 7 शेखपुरा और 1 गया जिला में मौजूद हैं। सभी जिलों को यह आदेश दिया गया है कि ऐतिहासिक, पौराणिक और पर्यावरणीय महत्व के सभी पहाड़ों का विस्तृत डाटाबेस दें। ताकि इन विशेष महत्व के पहाड़ों को पूरी तरह से संरक्षित किया जा सके। ये बातें उप-मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

इस साल रिकॉर्ड राजस्व संग्रह

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बालू घाटों की संख्या 77 से बढ़कर वर्तमान में 171 हो गई है। वर्तमान में 94 नए घाटों का संचालन किया जा रहा है। सभी बालू घाटों का संचालन शुरू होने से राजस्व संग्रह में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रह में 106 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व संग्रह का लक्ष्य 2405 करोड़ रुपये का रखा गया था, जिसमें 2605 करोड़ रुपये का संग्रह हो चुका है। पिछले वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य का 94.38 प्रतिशत और वित्तीय वर्ष 2022-23 में 90.99 प्रतिशत निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले संग्रह किया गया था। इस साल रिकॉर्ड राजस्व संग्रह हुआ है।

1 अप्रैल से ट्रांजिट पास

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि इस साल 1 अप्रैल से ट्रांजिट पास एवं विनियामक शुल्क का निर्धारण किया जाएगा और अन्य राज्यों से लघु खनिज लाने वाले सभी वाहनों को विनियामक पास का भुगतान कर शुल्क लिया जाएगा। इससे अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिजों पर निगरानी रखी जाएगी। सरकार की तरफ से विभाग के सभी सहायक निदेशकों, विकास पदाधिकारियों को मोबाईल सिम भी उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

विभाग की ओर से अवैध खनन संबंधी जन शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0612-2215360 और व्हाट्सऐप नंबर- 9472238821 जारी किए गए हैं | वाहन मालिकों और चालकों के लिए ई-चालान वैधता समाप्ति शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप नंबर- 9472238821 और हेल्पलाइन नंबर- 0612-2215360 जारी किए गए हैं । इन नंबरों पर आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

18 जिलों में नियंत्रण कक्ष बनाए गए

15 लाख रुपये तक की वैसी परियोजनाएं जिनका क्रियान्वयन विभाग के स्तर से किया जाता है, उनमें चालान समर्पित करने की अनिवार्यता से छुट दी गई है। लेकिन इसके लिए शर्त यह होगी कि लघु खनिज वैध स्रोत से प्राप्त किया गया हो। बिहार में 12 खनिज ब्लॉकों में से 9 सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी केंद्र सरकार के स्तर से की जा रही है। इन 3 बलॉकों में से एक (रोहतास के भोरा, कटरा में लाइमस्टोन ब्लॉक) की नीलामी राज्य सरकार के स्तर से की गई है। साथ ही दो खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रियाधीन है। 6 जिलों में समाहरणालय, 18 जिलों में जिला नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं और अन्य जिलों में कार्यालय निर्माण प्रक्रियाधीन है |

विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ हुई इतनी कार्रवाई

अवैध खनन एवं परिवहन में फरवरी 2024-25 तक 28 हजार 942 छापेमारी, 32,063 प्राथमिकी, 1206 अवैध खनन करने वालों की गिरफ्तारी, 10092 वाहनों की जब्ती की गई है।साथ ही दंडस्वरूप फरवरी महीने तक 126 करोड़ 44 लाख रुपये की वसूली की गई है। पर्यावरण के अनुकूल बालू घाटों की संख्या 166 से बढ़कर 230 हो गई हैं। इसके अलावा नीलामी बालू घाटों की संख्या 266 से बढ़कर 388 हो गई है। इनमें 121 बालू घाटों में से 63 घाटों को पर्यावरणीय स्वीकृति की प्राप्ति हुई है। 94 नए बालू घाट संचालित हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola