बिहार दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में शनिवार को विभागीय मंत्री महेश्वर हजारी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पवेलियन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने वर्चुअल रियलिटी के जरिए 3डी टेक्नोलॉजी से बिहार के सभी प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री महेश्वर हजारी ने राजगीर के ग्लास ब्रिज और ह्वेन सान्ग मेमोरियल का वर्चुअल एक्सपीरियंस भी लिया। इसको लेकर मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि यह बेहद रोमांचकारी है, ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं वास्तव में इस स्थान पर मौजूद हूं।
कल्याणकारी योजनाओं का मुआयना
इस अवसर पर मंत्री महेश्वर हजारी ने यह कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए अब तक जो कार्य किए हैं, उनका ज्वलंत उदाहरण गांधी मैदान में अलग-अलग स्टॉल के जरिए देखने को मिल रहा है। उन्होंने इस पवेलियन में राज्य सरकार के स्तर से चलाई जाने वाली तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का मुआयना भी किया। साथ ही कहा कि इस बार का बिहार दिवस काफी खास है।
बिहार की संस्कृति की झलक
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार बिहार दिवस का थीम ‘उन्नत बिहार–विकसित बिहार’ रखा गया है। सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को विस्तार से जानकारी दी जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पवेलियन में आम जन के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित पैंफलेट का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। साथ ही बिक्री के लिए बिहार डायरी 2025 भी उपलब्ध है। बता दें कि विभाग के पवेलियन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया है, जिसमें बिहार की संस्कृति की झलक और माटी की सोंधी खुशबू दिखाई देगी।
आम लोगों ने लिया 3डी का एक्सपिरियंस
बिहार दिवस का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया गया है। पहली बार इस ऐतिहासिक मैदान के 1 लाख वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्रफल में इसे लगाया गया है, जहां अनेक विभागों के स्टॉल में अलग-अलग योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में पहली बार आम लोगों के लिए 3डी में राज्य के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्टॉल में वीआर उपकरण लगाए गए हैं। इसकी मदद से आम लोग सभी स्थलों का आभासीय तरीके से भ्रमण कर रहे हैं। इसमें पटना का बापू टॉवर, सभ्यता द्वार, पटना साहिब के गुरुद्वारा के अलावा राजगीर का ग्लास ब्रिज, घोड़ा कटोरा, हाल में वहां बना जरासंध का अखाड़ा एवं पार्क, पावापुरी का जल मंदिर जैसे अन्य प्रमुख और लोकप्रिय स्थल शामिल हैं।
बिहार की डायरी बिक्री
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को प्रदर्शित करने के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही बिहार डायरी की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण पुस्तकें, पत्र, और पत्रिकाओं की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पवेलियन में अलग से बिक्री केंद्र बनाया गया है।
इस मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव बी. बी. चौधरी, ओएसडी कुमारिल सत्यनंदन, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय, उपनिदेशक सुनील कुमार पाठक, लाल बाबू सिंह, सहायक निदेशक राजेश चंद्र एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
6 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines