Minapur Election Result 2025: मीनापुर में बदला समीकरण, JDU के अजय कुमार मुन्ना यादव को पछाड़कर बने विधायक
Minapur Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में साल 2015 और 2020 दोनों चुनावों में RJD के राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने मीनापुर सीट जीती है. लेकिन इस बार जीत JDU के अजय कुमार ने हासिल की है.
Bihar Assembly Elections Minapur Result 2025: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की महत्वपूर्ण सीट है मीनापुर जिसपर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह सामान्य श्रेणी की सीट है जो पिछले 2 चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल के कब्जे में रही. साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में मीनापुर से राजद के राजीव कुमार ने जीत हासिल की थी. इस साल मीनापुर से चुनाव लड़ रहे मुख्य प्रत्याशियों में जनसुराज के तेज नारायण साहनी, जेडीयू के अजय कुमार और राजद के राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव (Munna Yadav) थे. लेकिन, जीत जेडीयू के अजय कुमार की झोली में आ गिरी है.
विज्ञापन
मीनापुर विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे
राजद ने एक बार फिर राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव को टिकट देकर मीनापुर सीट से खड़ा किया था. राजीव कुमार मीनापुर के वर्तमान विधायक भी हैं. वहीं, जनसुराज से तेज नारायण साहनी चुनाव लड़ रहे थे और जदयू ने अजय कुशवाहा को मैदान में उतारा था. पहले स्थान पर 113091 वोटों के साथ जनता दल युनाइटेड के अजय कुमार रहे, दूसरा स्थान 78926 वोटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल के राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव रहे. तीसरा स्थान जनसुराज पार्टी के तेज नारायण साहनी को मिला जिनके हिस्से 6633 वोट आए.
मीनापुर विधानसभा सीट पर साल 2020 में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था जहां राष्ट्रीय जनता दल के राजीव कुमार ने 60,018 वोटों के साथ जीत अपने नाम की थी. दूसरे स्थान पर जनता दल यूनाइटेड के मनोज कुमार थे जिन्हें 44, 506 वोट मिले थे और तीसरे स्थान पर लोक जन शक्ति पार्टी के अजय कुमार थे जिन्हें 43, 496 वोट मिले थे.
क्रम संख्या
उम्मीदवार का नाम
पार्टी
प्राप्त वोट
स्थान
1
राजीव कुमार उर्फ़ मुन्ना यादव
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
60,018
विजेता
2
मनोज कुमार
जनता दल यूनाइटेड (JD(U))
44,506
दूसरा
3
अजय कुमार
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)
43,496
तीसरा
मीनापुर 2015 के चुनावी नतीजे
विज्ञापन
राजीव कुमार उर्फ़ मुन्ना यादव ने साल 2015 के मीनापुर विधानसभा सीट पर से राजद से टिकट लेकर चुनाव लड़ा था और 80,790 वोट्स के साथ जीते थे. भाजपा के अजय कुमार को हार का सामना करना पड़ा था और वे 56,850 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे. तीसरा स्थान मो. सदरुल खान का था जिन्हें मात्र 4,934 वोट मिले थे.
क्रम संख्या
उम्मीदवार का नाम
पार्टी
प्राप्त वोट
स्थान
1
राजीव कुमार उर्फ़ मुन्ना यादव
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
80,790
विजेता
2
अजय कुमार
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
56,850
दूसरा
3
मो. सदरुल खान
निर्दलीय (Independent – IND)
4,934
तीसरा
मीनापुर में मतदाता
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की मीनापुर विधानसभा सीट पर गठबंधन, जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे चुनाव में खूब देखे जाते हैं. यहां, कुल मतदाताओं की संख्या 2,77,197 है जिनमें 1,46,546 पुरुष, 1,30,642 महिलाएं और 9 थर्ड जेंडर हैं.
पहले स्थान पर 113091 वोटों के साथ जनता दल युनाइटेड के अजय कुमार रहे, दूसरा स्थान 78926 वोटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल के राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव रहे. तीसरा स्थान जनसुराज पार्टी के तेज नारायण साहनी को मिला जिनके हिस्से 6633 वोट आए.
Minapur Election Result 2025 LIVE Updates
21वें राउंड के बाद अजय कुमार का बरकरार रहा दबदबा. 96918 वोटों के साथ 32860 वोटों की बढ़त से सबसे आगे.
Minapur Election Result 2025 LIVE Updates
13वें राउंड की गिनती के बाद जनता दल युनाइटेड के अजय कुमार 62080 वोटों से सबसे आगे हैं. दूसरे स्थान पर 38893 वोटों के साथ मुन्ना यादव हैं.
Minapur Election Result 2025 LIVE Update
जनता दल युनाइटेड के अजय कुमार को अबतक 41997 वोट मिल चुके हैं. नौंवे राउंड की गिनती के बाद मुन्ना यादव के हिस्से 25910 वोट आए हैं.
Minapur Election Result 2025 LIVE Update
25787 वोटों के साथ सबसे आगे जनता दल युनाइटेड के अजय कुमार. मुन्ना यादव के हिस्से अबतक आए हैं 17342 वोट्स.
Minapur Election Result 2025 LIVE Update
मीनापुर सीट पर अब भी आगे हैं जनता दल युनाइटेड के अजय कुमार. वोटों की गिनती पहुंची 16053 के पार.
Minapur Election Result 2025 LIVE Update
मीनापुर से जनता दल युनाइटेड के अजय कुमार 11700 वोटों के साथ आगे. दूसरे स्थान पर बने हुए हैं राष्ट्रीय जनता दल के राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव.
Minapur Election Result 2025 LIVE Update
शुरुआती रुझानों में मीनापुर से जेडीयू के अजय कुमार आगे.
Minapur Election Result 2025 LIVE Update
साल 2020 में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था जहां राष्ट्रीय जनता दल के राजीव कुमार ने 60,018 वोटों के साथ जीत अपने नाम की थी.
Minapur Election Result 2025
मीनापुर में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.
Minapur Election Result 2025
मीनापुर से चुनाव लड़ रहे मुख्य प्रत्याशियों में जनसुराज के तेज नारायण साहनी, जेडीयू के अजय कुशवाहा और राजद के राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव हैं.
Minapur Election Result 2025 LIVE Updates
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में मीनापुर से RJD के राजीव कुमार ने जीत हासिल की थी.
Minapur Election Result 2025
मीनापुर में 6 नवंबर के दिन वोट दिए गए थे. आज 14 नवंबर के दिन 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.