हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar News : जातिगत जनगणना के बीच पूर्व मंत्री ने रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को लेकर दिया ये बयान

विज्ञापन
Ram Surat Roy

मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट : बिहार (Bihar) में जातिगत जनगणना (Caste Census) चल रही है और विपक्ष लगातार इसको लेकर बयानबाजी भी कर रहा हैं। ताजा बयान मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के औराई से विधायक और बिहार सरकार (Bihar Government) के पूर्व राजस्व मंत्री रामसूरत कुमार राय (Ramsurat Kumar Roy) ने दिया हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना का स्वागत हैं पर पहले सरकार सीमांचल में बसे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को चिह्रित करें।

बाहरी लोगों को चिह्रित करें सरकार

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने अपने बयान में कहा है कि जनगणना हो रही हैं, उसका हम स्वागत करते हैं। पर सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए की सीमांचल इलाके में जो रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी बस चुके हैं उन्हें चिह्रित करें, ताकि उनकी संख्या न बढ़ जाय। उन्होंने कहा कि ऊंची कीमत पर जमीन खरीदकर रोहिंग्या-बांग्लादेशी यहां बस चुके हैं।

आर्थिक आधार पर गणना की जरूरत

रामसूरत कुमार राय यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी मांग कर डाली की जातिगत गणना के साथ ही आर्थिक गणना भी होनी चाहिए। आज कई लोग ऐसे हैं जो पहले गरीब थे पर आज उससे ऊपर उठ चुके हैं। राशन की दुकान पर आज पैसे वाले राशन उठा रहे हैं और गरीबों को कुछ नहीं मिल पा रहा हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola