Bihar News : बिहार में इसी साल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव की पार्टी छोड़कर कई नेता नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी बदलने के बाद नेताओं के सुर भी बदल गए हैं। जदयू में शामिल होने वाले नेताओं ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है।
शनिवार को राजद और जन सुराज पार्टी छोड़ कर कई लोगों ने जेडीयू का दामन थामा है। जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ पार्टी के महासचिव मनीष वर्मा, श्याम रजक के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली है।
‘माई बहिन मान योजना’ कहकर तेजस्वी पर तंज
इस दौरान राजद और जन सुराज छोड़कर जेडीयू में आए नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है और अपने पुराने नेताओं की नीतियों पर सवाल खड़ा किया है। इस दौरान पार्टी के महासचिव श्याम रजक ने तेजस्वी यादव के ‘माई बहिन मान योजना’ पर तंज कसते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ का मतलब है माई MLC, बहन सांसद। इससे जायदा कुछ नहीं है, ये सिर्फ छलावा है।
यह भी पढ़ें : नीतीश सरकार की साइकिल और पोशाक योजना साक्षरता अभियान में मील का पत्थर साबित
‘JDU में स्वागत है’
वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाकर उनका JDU में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति सिर्फ बिहार का विकास और बिहार के लोगों का विकास करना है। जो भी लोग पार्टी में आएंगे, उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी को सम्मानजनक काम देते हैं।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
20 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
21 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines