News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Manthan 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत तेज हो चुकी है. चुनाव आयोग अगले हफ्ते चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनावी माहौल के बीच बिहार की राजधानी पटना में न्यूज 24 का चुनावी कार्यक्रम मंथन 2025 चल रहा है. इस मंच पर कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं. इस दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधा.
तेजस्वी यादव ने कहा, हर एक चुनाव महत्वपूर्ण होता है, जैसे हर एक मैच आपके करियर के लिए जरूरी होता है वो डिसाइड करता है आपका फ्यूचर…. लेकिन हम जिस विचारधारा के साथ राजनीति में आए हैं, समाजिक न्याय धर्मनिरपेक्षता… उसे हम घर-घर तक कैसे पहुंचाना है… क्योंकि आज का जो समय है 2014 के बाद से समाज में इतनी नफरत बोई गई है. लोगों के मन में जहर बोया गया है. हिंदू मुसलमान भाई को भाई से लड़ाने का काम किया जा रहा है… तो जो विचारधारा है उसकी जरूरत है. हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं लोकतंत्र को मानने वाले लोग हैं. आज कहीं ना कहीं संविधान और लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की जा रही है’.
यह भी पढ़ें- ‘मुसलमानों को भारत की विरासत से प्यार करना चाहिए…’, Manthan 2025 में बोले BJP सांसद राकेश सिन्हा
उन्होंने आगे कहा, हमको लगता है कि इस बार जनता बदलाव चाहती है. 20 साल पुरानी जो खटारा सरकार है केवल भ्रष्ट्राचार, अपराध है… इनका डबल इंजन यही है. इनका एक इंजन भ्रष्ट्राचार में है और दूसरा अपराध में शामिल है. लगातार एक से बढ़कर एक केस आ रहे हैं और किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, बल्कि सरकार इन्हें संरक्षण दे रही है.
क्या वजह रही कि 20 साल में एक बार भी RJD अपना सीएम नहीं बना पाए… इस सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा, 2020 में तो हम जीत ही गए थे वोट की ही नहीं बल्कि सीटों की भी चोरी हुई थी. हम गिनवा देंगे कि कि कितनी सीटें हरवाई गई. 4 बजे के बाद काउंटिंग रोक दी गई थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।