बिहार के पटना में आज मंथन 2025 का आयोजन किया गया है. इस दौरान कई दिग्गज नेताओं ने अपना पक्ष रखा और मौजूदा सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा.
विरोधी सवालों को लेकर कन्हैया कुमार ने कहा, ‘मोदी जी हमारे विरोधी नहीं है, प्रश्नन यहां नैतिकता का है, प्रक्रिया का है और संसदीय व्यवस्था का है. भाजपा वालों से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी तो है नहीं. उनकी पार्टी है उनके विचार हैं. उनका सिद्धांत है. भाजपा भी बहुदलीय व्यवस्था में एक पार्टी है. ये कोई मैच नहीं है. हमारा आरोप है कि वोट चोरी से सरकार बनेगी और आरोप को सिद्ध करने का काम हमारा है.
उन्होंने आगे कहा, हम सबूत इक्ट्ठा करेंगे और चुनाव आयोग का काम है कार्रवाई करने का. लेकिन भाजपा कहती है कि बहुत ईमानदारी से सरकार बनेगी… हम मान लेते हैं कि ईमानदारी से सरकार बनी है तो तीन बार इस देश की जनता ने उन्हें वोट देकर बहुमत दी है और मोदी जी को वादा हमने तो लिख कर नहीं दिया था.
यह भी पढ़ें- ‘आरक्षण विरोधी पार्टी कांग्रेस…’, मंथन 2025 के मंच पर बोले JDU नेता संजय झा
लोगों को 2 करोड़ नौकरी मिली क्या?
कन्हैया कुमार ने आगे कहा, ‘जब पीएम मोदी कहते थे कि लोगों के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे- आया क्या? हर साल 2 करोड़ नौकरी मिलेगी- मिली क्या? 2022 तक सबको पक्का मकान मिलेग- मिला क्या? किसानों की फसल और आमदनी दोगुनी होगी- हुआ क्या? महिलाओं पर अत्याचार रूका, क्या इस देश का कर्जा कम हुआ? हम विपक्ष के नाते ये सवाल हम पूछते हैं भाजपा से और मौजूदा प्रधानमंत्री से.. तो उनके लिए आप लोग बैटिंग करते हैं तो हम लोगों को ऐसा लगता है कि नेहरू जी के नाम पर हम लोग सत्ता चला रहे हैं और मोदी जी विपक्ष है क्योंकि उनकी तरफ से मीडिया वाले सवाल पूछने लगते हैं…कि बताइए नेहरू जी के टाइम पर क्या हुआ था? बताइए पटेल के टाइम पर क्या हुआ था? अजीब बात है. बिहार में 20 साल से NDA की सरकार है. देश में 11 साल से NDA की सरकार है, देश के ज्यादातर राज्यों में भाजपा की सरकार है भाजपा दावा करती है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं… ये सारे दावे भाजपा के हैं.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
15 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
17 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines