Manoj Jha on PM Modi: लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मछली खाने को लेकर विवादों में हैं। तेजस्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सत्ता पक्ष के नेताओं ने नवरात्रि में मछली खाने पर तेजस्वी को घेर लिया। तेजस्वी यादव ने वीडियो पर सफाई भी दी। मगर इसके बावजूद पीएम मोदी ने उधमपुर रैली के दौरान तेजस्वी को आड़े हाथों ले लिया और अब राजद नेता मनोज झा ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर पलटवार किया है।
तेजस्वी के जाल में फंस गए पीएम मोदी- मनोज झा
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने तेजस्वी यादव का पक्ष लिया है। मनोज झा ने पीएम से सवाल पूछते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी आपको हो क्या रहा है? आपके प्रादेशिक स्तर के नेता इस जाल में फंस गए। अब आप भी फंस गए। 8 तारीख का ट्वीट, नवरात्रि से कोई वास्ता नहीं, तेजस्वी जी तो सबसे ज्यादा नौकरी पर बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री जी। वहां क्यों चुप हैं आप? आप तो 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष के वादे पर आए थे और तेजस्वी जी ने बिहार में पूरी जमीन बदल दी। नौकरी मतलब तेजस्वी, इसपर आपकी टिप्पणी नहीं सुनता हूं। बेहतर स्वास्थ पर आप चुप रहते हैं। लेकिन मछली आपको दिख रही है।
मछली को छोड़कर नौकरी पर ध्यान दें पीएम- मनोज झा
मनोज झा ने आगे कहा कि आप देश के प्रधानमंत्री हैं, आपसे ये अपेक्षा नहीं थी कि अपने प्रादेशिक स्तर के नेताओं के साथ आप भी जाल में फंस जाएंगे। आप नौकरी पर बात करिए, सामाजिक सुरक्षा पर बात करिए, पुरानी पेंशन पर बात करिए और सामाजिक सौहार्द पर बात करिए। तेजस्वी जी यही बातें जगह-जगह घूमकर कर रहे हैं। बस प्रधानमंत्री से इतना कहना है कि लोकतंत्र को बचाने में आपकी भी भूमिका है, मछली मत देखिए, नौकरी देखिए।
पीएम मोदी का तेजस्वी पर तंज
प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह उधमपुर में रैली की। इस दौरान पीएम ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा, जिसका वीडियो पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि में नॉनवेज खाने का वीडियो दिखाकर ये किसको खुश करना चाहते हैं?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines