बिहार में चुनाव से पहले BJP ने दिखाई एकजुटता, PM के 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर कही बड़ी बात

पीएम मोदी ने मन की बात के 124वां संस्करण में देश को संबोधित किया। बीजेपी कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 124वां संस्करण बड़ी उत्सुकता के साथ सुना गया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री समेत कई बड़े नेता मौजद रहे। पढ़ें सौरव कुमार की रिपोर्ट

MANN KI BAAT News
विज्ञापन

बिहार के पटना में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 124वां संस्करण बड़ी उत्सुकता और गंभीरता के साथ सुना गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजद रहे। कार्यक्रम के दौरान पीएम ने बिहार सहित देश के अलग-अलग राज्यों की उपलब्धियों का जिक्र किया। खासकर युवाओं और छात्रों की सफलता की सराहना की। प्रधानमंत्री की बातों ने न सिर्फ प्रेरणा दी बल्कि विकास और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।

विज्ञापन

छात्रों की उपलब्धियों को साझा किया

कार्यक्रम के बाद मंत्री हरि सहनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनने के बाद एक संतोष और आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने आज छात्रों की उपलब्धियों को जिस तरह से साझा किया। वह देश के भविष्य के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दिखाता है।

हाल ही में चिराग पासवान द्वारा नीतीश सरकार पर अपराध को लेकर की गई टिप्पणी पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री सहनी ने कहा कि सावन का महीना है, लोग पूजा-पाठ के बाद बहुत कुछ बोल जाते हैं। चिराग पासवान ने जो कहा, उसका कई तरह से मतलब निकाला जा सकता है, लेकिन एनडीए पूरी तरह एकजुट है।

विज्ञापन

कार्यक्रम को बताया प्रेरणादायक 

भाजपा कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया और कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के लिए ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री ने एक बार फिर जनसरोकारों से जुड़ने का प्रयास किया, जिसे कार्यकर्ताओं और आम जनता ने सकारात्मक रूप से लिया। कार्यक्रम के खत्म होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करेंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ