चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, मनीष कश्यप के चैनल सहित ग्यारह यूट्यूब चैनलों के खिलाफ सारण में एफआईआर दर्ज हुई थी। यह FIR सारण के दिघवारा में थाने में महिलाओं की पिटाई से सम्बंधित खबर दिखाए जाने पर दर्ज हुई थी।
मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर कहा कि वो शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देंगे और उसके बाद सारण के एसपी के सामने जाकर अपनी गिरफ़्तारी देंगे। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर के यूट्यूब चैनल पर गलत और भ्रामक खबर फैलाने का आरोप है। इसके तहत छपरा के साइबर थाना में FIR दर्ज हुई है।
यह भी पढ़ें : झूठी खबरें, फर्जी वीडियो, FIR-जेल…कौन हैं YouTuber मनीष कश्यप और BJP ने क्यों बनाया अपना?
एफआईआर से नाराज हैं मनीष कश्यप
जानकारी के मुताबिक, 11 यूट्यूबर्स पर एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें बीजेपी के नेता मनीष कश्यप का भी चैनल शामिल है। मनीष कश्यप FIR होने से खफा हैं। मनीष ने फेसबुक लाइव आकर BJP से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।
पिछले साल बीजेपी में शामिल हुए थे यूट्यूबर
गौरतलब है कि मनीष कश्यप ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। मनीष कश्यप ने दिल्ली और झारखंड चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था।
यह भी पढ़ें : ‘फेक न्यूज’ फैलाने वाले जिस यूट्यूबर को नीतीश कुमार ने भेजा जेल
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
15 mins agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines