बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच यूट्यूबर से बीजेपी में शामिल हुए मनीष कश्यप अब जनसुराज में शामिल हो गए हैं। वह अब प्रशांत किशोर के साथ मिलकर राजनीति करेंगे। अब मनीष कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला पर चीखते-चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एक महिला मनीष कश्यप से मदद मांगने पहुंची थी। इस पर वह भड़क गए और महिला पर चिल्लाने लगे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीष कश्यप महिला पर चीखते हुए कह रहे हैं कि अपने यहां के सांसद का पैर क्यों नहीं पकड़ती हो? मेरा पैर क्यों पकड़ रही हो?
‘जाओ विधायक, सांसद का पैर पकड़ो’
वह महिला से कह रहे हैं कि आपको उम्मीद है मनीष कश्यप से और वोट जाति के नाम पर विधायक को देते हैं। हम कुछ नहीं सुनेंगे। आपको बुरा लगे या अच्छा लगे, जाओ विधायक, सांसद का पैर पकड़ो। आपने विधायक को पत्र लिखा है? महिला ने कहा– हां, मैंने लिखा है। इस पर उन्होंने कहा कि दिखाओ पत्र, कहां है?
मनीष कश्यप कह रहे हैं कि मुझ पर 18 केस हैं, सरकार कब उठाकर मुझे जेल में डाल दे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। मेरी मजबूरी समझिए। इस दौरान महिला उनके सामने हाथ जोड़कर खड़ी थी। हालांकि, मनीष कश्यप ने अपनी मजबूरी बताते हुए मदद करने से इनकार कर दिया था। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं मिल रही है।
यह भी पढ़ें : बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप का बड़ा ऐलान, इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
कौन हैं मनीष कश्यप?
मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी तिवारी है। वह एक यूट्यूबर थे और समाजसेवी के तौर पर जाने जाते हैं। वह बिहार से जुड़े मुद्दों पर वीडियो बनाकर चर्चित हुए थे। पुणे से इंजीनियरिंग कर चुके मनीष कश्यप कुछ समय तक नौकरी करने के बाद बिहार में अपने वीडियो के जरिए लोगों की परेशानियों को उठाने लगे थे। एक वीडियो को लेकर तमिलनाडु पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी और वह कई महीने तक जेल में रहे थे।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines