Man who brutally assaulted Dalit woman arrested: पटना (अमिताभ ओझा)। पटना के खुशरूपुर में एक दलित महिला के साथ हुई हैवानियत के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दलित महिला ने गांव के ही दबंग पर बकाये पैसे के लिए निर्वस्त्र कर पिटाई करने और उसके बेटे द्वारा शरीर पर पेशाब करने का आरोप लगाया था। यह घटना शनिवार की रात की थी। पटना के खुशरूपुर के मोमिनपुर गांव में एक दलित महिला के साथ गांव के दबंगो ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पटना के खुशरूपुर के मोमिनपुर गांव में 23 सितंबर को घटना घटी थी।
मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम 15 मिनट के अंदर पहुंची और मामले की जांच की। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि महिला से मारपीट और दुर्व्यवहार मामले में मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है।मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह की गिरफ्तारी खुसरूपुर ब्लॉक के पास से मंगलवार की सुबह पटना पुलिस ने की है। वहीं प्रमोद का बेटा अंशु के साथ चार अज्ञात अभियुक्त अब भी फरार हैं।
1500 रुपये के लिए की हैवानियत
वहीं, पुलिस अन्य चार अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि डायल 112 को महिला से छेड़खानी और मारपीट का जानकारी मिली थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि 15000 रुपए बाकी था लेकिन महिला ने बताया कि 1500 बाकी था। इस मामलें में पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्राप्त जानकारी में इलाके में सूद का बड़ा अवैध कारोबार फैला है, जिसपर पुलिस करवाई करेगी।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
12 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines