हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भूल से डायल हुआ नंबर, तैश में आए पड़ोसी ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन

Bihar murder case: बिहार के आरा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के भोजपुर में एक 26 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम राकेश सिंह बताया जा रहा है। उससे भूल से अपने पड़ोसी का नंबर डायल हो गया था। जिसके बाद गुस्साए पड़ोसी ने उसे तब तक पीटा, जब तक वह मर नहीं गया। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रोशन कुमार ने आरोप लगाया कि जब वे काली मंदिर के पास थे, तब राकेश से अपने पड़ोसी भुलचुल का नंबर डायल हो गया। जिसके बाद दोनों में फोन पर बहस हुई। बाद में वहां पर भुलचुल पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। वे लोग उसको लेकर अस्पताल गए थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें