News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreBihar murder case: बिहार के आरा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के भोजपुर में एक 26 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम राकेश सिंह बताया जा रहा है। उससे भूल से अपने पड़ोसी का नंबर डायल हो गया था। जिसके बाद गुस्साए पड़ोसी ने उसे तब तक पीटा, जब तक वह मर नहीं गया। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रोशन कुमार ने आरोप लगाया कि जब वे काली मंदिर के पास थे, तब राकेश से अपने पड़ोसी भुलचुल का नंबर डायल हो गया। जिसके बाद दोनों में फोन पर बहस हुई। बाद में वहां पर भुलचुल पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। वे लोग उसको लेकर अस्पताल गए थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।