बिहार के कटिहार जिले में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला बड़ा सड़क हादसा हुआ है. कोढ़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 31 पर बसगाड़ा चौक के पास एक तेज रफ्तार बस, ट्रक और पिकअप वैन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया. शुरुआत में मरने वालों की संख्या सात बताई जा रही थी लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते यह आंकड़ा बढ़कर दस तक पहुंच गया. सड़क पर चारों तरफ लाशें और खून बिखरा देख स्थानीय लोग दहल उठे और तुरंत राहत बचाव के काम में जुट गए.
देवघर से लौट रहे थे श्रद्धालु
हादसे का शिकार हुए लोग पूर्णिया के शोभा इलाके के रहने वाले थे और पिकअप वैन में सवार होकर झारखंड के देवघर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि आदिवासी समुदाय के करीब 25 लोग धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर अपने घर वापस जा रहे थे तभी गेडाबाड़ी के पास मौत ने उन्हें घेर लिया. स्थानीय लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था और बहुत तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था. पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या वाकई ड्राइवर ने नशा किया था जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ.
घायलों की हालत बेहद नाजुक
कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है और 25 अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए कई लोगों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. एसपी ने आशंका जताई है कि कई घायलों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है. जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घायलों को हर संभव मेडिकल मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.
पूर्व डिप्टी CM ने जताया शोक
कटिहार के बड़े नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं और बताया कि वे स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने आम जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि जल्दबाजी के चक्कर में ऐसे हादसों को रोका जा सके. फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
20 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
21 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines