हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में दाखिल-खारिज को लेकर सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए खेत मालिकों पर क्या पड़ेगा असर?

बिहार में जमीन जायदाद के मामलों में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मिली जानकारी के अनुसार, अब अगर कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन का नाम ट्रांसफर यानी दाखिल-खारिज कराने जाएगा, तो अधिकारी अब पहले से ज्यादा सख्ती से कागजातों की जांच करेंगे.

विज्ञापन

बिहार में जमीन जायदाद के मामलों में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मिली जानकारी के अनुसार, अब अगर कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन का नाम ट्रांसफर यानी दाखिल-खारिज कराने जाएगा, तो अधिकारी अब पहले से ज्यादा सख्ती से कागजातों की जांच करेंगे.

राजस्व विभाग ने सभी जिलों के अफसरों को साफ कह दिया है कि किसी भी जमीन का नाम बदलने से पहले सरकारी रिकॉर्ड को जरूर चेक किया जाए. सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि कोई भी जालसाज फर्जी कागज बनवाकर सरकारी जमीन पर अपना हक न जता सके, न ही उसकी गलत रसीद कटवा पाए.

नए फैसले का जमीन पर असर

इस नए नियम के अनुसार, दाखिल-खारिज के हर एक मामले को ‘बिहार भूमि पोर्टल ‘ नाम की सरकारी वेबसाइट पर दर्ज जमीनों की लिस्ट से मिलाकर देखा जाएगा. जब अफसर पूरी तरह तसल्ली कर लेंगे कि जमीन सरकारी नहीं है, तभी आगे का काम होगा. दरअसल, ऐसी कई शिकायतें आ रही थीं कि लोग सरकारी जमीन को अपनी बताकर चुपके से उसका दाखिल-खारिज करा लेते थे, इसीलिए अब यह नई नाकेबंदी की गई है. इससे फर्जी जमाबंदी पर पूरी तरह लगाम लग जाएगी.

विज्ञापन

स्कूल अस्पताल के लिए जल्दी मिलेगी जमीन

सरकार ने धोखाधड़ी रोकने के साथ-साथ विकास के कामों में भी तेजी लाने का फैसला किया है. इसके लिए जमीन ट्रांसफर करने के नियम बहुत आसान बना दिए हैं. इसके लिए साल 2014 का एक पुराना कानून बदला गया है. अब अगर किसी सरकारी काम के लिए 10 एकड़ तक जमीन की जरूरत होगी, तो जिले के डीएम खुद अपने स्तर पर उसे मुफ्त में ट्रांसफर कर सकेंगे. वहीं, 10 से 20 एकड़ तक की जमीन को ट्रांसफर करने का अधिकार कमिश्नर के पास रहेगा. इससे बड़ी जमीन के ट्रांसफर के लिए ही कैबिनेट की मंजूरी लेनी होगी. नियम आसान होने से अब सड़क, स्कूल या अस्पताल बनने में सालों का समय नहीं खराब होगा.

विभाग को उम्मीद है कि नए नियमों से एक तरफ सरकारी जमीन की सुरक्षा मजबूत होगी, वहीं दूसरी तरफ विकास कार्यों के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी तेज होगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola