Bihar news: पटना में बुधवार को बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए एकल पाली में 2 लाख 49 हजार 51 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2 लाख 79 हजार 95 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किय गया था। बताया गया कि अभ्यर्थियों की उपस्थिति 80 प्रतिशत रही। बिहार में प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती की बुधवार को लिखित परीक्षा हुई। राज्य के सभी जिलों में कुल 627 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान 29 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की गई और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जिला पदाधिकारियों और एसपी के नेतृत्व में जिला स्तर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पूर्व जांच और तलाशी ली गई। सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। साथ ही वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करायी गई। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की अब अगली परीक्षा 27 जुलाई को होगी।
यहां हुई कार्रवाई
परीक्षा के दौरान 29 अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 13 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया। 4 अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इनमें पश्चिमी चंपारण से 2, कटिहार से 1 और सहरसा से 1 शामिल हैं। भागलपुर में 13 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया है।
हुई लाइव स्ट्रीमिंग
सफल परीक्षा के लिए सीसीटीवी की लाइव स्ट्रीमिंग कर निगरानी की गई। परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए पटना स्थित पर्षद मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines