हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मिथिला की बेटी Maithili Thakur के सिर सजा जीत का ताज, भाजपा के हिस्से आई अलीनगर की कुर्सी

Alinagar Election Result 2025: भाजपा की उम्मीदों पर खरी उतरीं मैथिली ठाकुर. अलीनगर की कुर्सी से धुरंधरों को हराकर जीत गईं मिथिलांचल की मैथिली.

विज्ञापन
मैथिली ठाकुर के सिर सजा जीत का ताज.

Maithili Thakur Alinagar Winner: लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने अलीनगर से भारी वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. राजनीति से पहली बार जुड़ीं मैथिली ठाकुर को जिस भरोसे से भाजपा ने टिकट दी थी उस भरोसे पर मैथिली खरी उतरी हैं. मैथिली ठाकुर को भाजपा ने पार्टी में आने के 15 दिनों के भीतर ही अलीनगर की टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था. मैथिली ने ना केवल जीत हासिल की है बल्कि 11730 वोटों के अंतर से अपने सिर अलीनगर का ताज सजाया है.

मैथिली ठाकुर से पिछड़ गए धुरंधर

साल 2020 में जीत से चूकने के बाद एकबार फिर बिनोद मिश्रा जीत का स्वाद नहीं चख पाए. मैथिली से 11730 वोटों से हार गए हैं राष्ट्रीय जनता दल के बिनोद मिश्रा. वहीं, जनसुराज पार्टी के बिप्लव कुमार चौधरी को भी हार का मुंह देखना पड़ा है.

84915 वोटों के साथ भाजपा की मैथिली ठाकुर ने जीत हासिल कर ली है. दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के बिनोद मिश्रा रहे जिन्हें कुल 73185 वोट मिले. तीसरा स्थान इंडिपेंडेंट के सैफुदिन अहमद का रहा जिन्हें 2803 वोट मिले.

विज्ञापन

मैथिली ठाकुर का चल गया जादू

मैथिली ठाकुर मिथिलांचल की मशहूर लोकगायिका हैं. रेख्ता पर परफोर्म करना हो या फिर टीवी और यू्ट्यूब की बात हो, मैथिली से लोग सालों से परिचित थे. 25 वर्षीय मैथिली की पॉपुलैरिटी उनकी जीत का एक बड़ा कारण रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola