Bihar Elections 2025: लोक संगीत और मिथिला संस्कृति के लिए प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर दरभंगा की रहने वाली हैं. मैथिली ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संगठन महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी. मंगलवार शाम को मैथली ठाकुर बीजेपी की सदस्यता को ग्रहण कर ली है. बताया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है.
अलीनगर विधानसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
लोक संगीत गायिका मैथिली ठाकुर की सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. बीती 5 अक्टूबर को BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर मैथिली ठाकुर के साथ तस्वीर साझा किया था. इस दौरान उन्होंने लिखा था कि वर्ष 1995 में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़ गए थे, उस परिवार की बिटिया मैथिली ठाकुर अब बदलते बिहार की रफ्तार देखकर वापस आना चाहती हैं. जिसके बाद अब खबर है कि मैथिली ठाकुर मंगलवार शाम को बीजेपी में शामिल होंगी. मैथिली के सोशल मीडिया पर फेन फॉलोइंग को देखते हुए बीजेपी उन्हें बिहार चुनाव में प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है. इसके अलावा चर्चा है कि उन्हें दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, 71 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें किसे-कहां से मिला टिक
बिहार की प्रसिद्ध लोक संगीत गायिका हैं मैथिली ठाकुर
बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली मैथिली ठाकुर बिहार की प्रसिद्ध लोक संगीत गायिका हैं. उनके पिता रमेश ठाकुर और मां भारती ठाकुर मैथिली म्यूजिशियन हैं. गायिका मिथिला संस्कृति के लिए फेमस हैं. मैथिली को बचपन से ही गाने का शौक है और वे प्लेबैक गायिका भी हैं. मैथिली ठाकुर की ट्रेनिंग क्लासिकल म्यूजिक में हुई है और उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं. उनके माता-पिता बतौर म्यूजिक टीचर काम करते हैं. इसके अलावा मैथिली ठाकुर के दो भाई हैं. सभी बच्चों को उनके दादा और पिता ने संगीत की शिक्षा दी है. वहीं बताया जा रहा है कि अलीनगर विधान सभा सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय है, जिसके बाद इस विधानसभा सीट से मैथिली ठाकुर को टिकट मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: महागठबंधन में कहां फंसा है सीटों पर पेंच? RJD के सिंबल बांटने से नाराज कांग्रेस
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
10 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines