---विज्ञापन---

बिहार angle-right

पटना विवि छात्र संघ चुनाव; 107 साल के इतिहास में पहली बार, महिला बनी प्रेसीडेंट, ABVP ने हासिल की जीत

पटना विवि छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव के नतीजों में लड़कियों का बोलबाला रहा। वहीं, 107 साल के इतिहास में पहली बार छात्रा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की हैं।

---विज्ञापन---

पटना विवि छात्र संघ चुनाव के परिणाम देर रात घोषित कर दिए गए। चुनाव के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा। इसके साथ ही पटना विवि के 107 साल के इतिहास में पहली बार हुआ कि अध्यक्ष पद पर किसी छात्रा ने जीत दर्ज की हो। इस चुनाव में 5 में से 3 पदों पर लड़कियों ने जीत हासिल की है। जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मैथिली मृणालिनी संघ की अध्यक्ष बनीं, वहीं निर्दलीय सलोनी राज महासचिव बनीं। NSUI की सौम्य श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की। इनके अलावा निर्दलीय धीरज ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं, NSUI के रोहन कुमार संयुक्त सचिव चुने गए हैं।

---विज्ञापन---

छात्राओं का बोलबाला

पटना विवि छात्र संघ चुनाव के लिए 29 मार्च को ही मतदान हुआ था। इसके बाद फिर 3 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। सेंट्रल पैनल के 5 प्रमुख पदों के परिणाम में दो पद NSUI के पक्ष में गए और एक पद निर्दलीय के पास रहा, जबकि एक पद पर ABVP का कब्जा रहा। खास बात यह है कि जीत दर्ज करने वाली तीनों लड़कियां पटना विमेंस कॉलेज की छात्रा हैं। चुनाव में आरजेडी और जनसुराज के उम्मीदवार को कोई पद नहीं मिला। इस बार जदयू छात्र संघ से कोई उम्मीदवार नहीं था।

यह भी पढ़ें: सीमांचल में जमीन तलाश रहे प्रशांत किशोर, मुस्लिम वोटर्स पर नजर, इफ्तार पार्टी में शामिल होकर कही ये बात

---विज्ञापन---

किसने किसे हराया

पटना विमेंस कॉलेज की छात्रा मैथिलि मृणालिनी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ीं और जीतीं। मैथिलि ने कांटे की टक्कर में NSUI के मनोरंजन कुमार राजा को 603 मतों से हराया। महासचिव पद पर निर्दलीय सलोनी राज ने ABVP के अंकित कुमार को हराया। सलोनी पर प्रचार के दौरान मगध महिला कॉलेज में हमला हुआ था और उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। संयुक्त सचिव पद पर NSUI के रोहन कुमार ने जनसुराज समर्थित अनु कुमारी को हराया।

अध्यक्ष
एबीवीपी मैथिली मृणालिनी 3524
मनोरंजन कुमार राजा 2921
जीत का अंतर- 603
उपाध्यक्ष
निर्दलीय धीरज कुमार- 1789
प्रकाश सिंह – 1569
शगुन श्रीजल- 1441
जीत का अंतर
महासचिव
निर्दलीय सलोनी राज 4274
अंकित कुमार 1899
जीत का अंतर- 2375
संयुक्त सचिव
Nsui रोहन कुमार- 2273
अन्नु कुमारी  2091
जीत अंतर 182
कोषाध्यक्ष
NSUI सौम्या श्रीवास्तव 2707
ओमजय कुमार 1806
जीत का अंतर 901

First published on: Mar 30, 2025 11:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola