Mahishi Election Result 2025: आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का आज दिन है. राज्य की 243 सीटों की किस्मत का फैसला महज कुछ ही देर में हो जाएगा. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में महिषी सीट बिहार की अहम सीटों में से एक रही है. इस पर आरजेडी और जेडीयू के बीच सीधी टक्कर रही है. यहां से राजद के गौतम कृष्ण और जदयू के गुंजेश्वर साह चुनावी मैदान में थे. इस सीट पर दो बार आरजेडी का दबदबा देखने के लिए मिला है.
महिषी विधानसभा सीट हमेशा से ही जातीय समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है. इस सीट पर यादव, मुस्लिम और पिछड़ी जातियां यहां का बड़ा वोट बैंक हैं, जो राजद के साथ जुड़ता रहा है. वहीं, सवर्ण और महादलित समुदायों का रुझान NDA की ओर झुकता रहा है. 2020 में इस सीट पर जदयू का दबदबा देखने के लिए मिला. जदयू के गुंजेश्वर साह ने 1,630 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.
2020 के चुनावी नतीजे
प्रत्याशी
पार्टी
वोट
गौतम कृष्णा
RJD
64,686 वोट
गुंजेश्वर साह
JD(U)
66,316 वोट
पिछले तीन चुनावों का इतिहास
साल 2020 में महिषी विधानसभा सीट से जदयू JD(U) के गुंजेश्वर साह और आरजेडी के गौतम कृष्णा चुनावी मैदान में थे. दोनों प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही थी. इनका हर जीत में कोई ज्यादा वोटों का अंतर नहीं था. जदयू के गुंजेश्वर को 66,316 वोट मिले थे और आरजेडी के गौतम को 64,686 वोट मिले थे.
विज्ञापन
प्रत्याशी
पार्टी
वोट
डॉ. अब्दुल गफूर
RJD
56,436 वोट
चंदन कुमार साह
BLSP
26,135 वोट
बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में महिषी सीट पर आरजेडी के प्रत्याशी डॉ. अब्दुल गफूर ने जीत हासिल की थी. उन्हें 56,436 वोट मिले थे. वहीं, BLSP के चंदन कुमार साह को 30,301 वोट मिले थे. दोनों के बीच 26,135 वोटों का अंतर था.
इसके साथ ही 2010 में बिहार विधानसभा चुना में महिषी सीट पर आरजेडी के डॉ. अब्दुल गफूर ने ही जीत दर्ज की थी. उस साल उन्हें 39,158 वोट मिले थे. उनका मुकाबला जेदयू के राजकुमार साह से था. उन्हें 37, 441 वोट मिले थे.
गौतम कृष्ण एकबार फिर आगे. 8596 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल.
Mahishi Election Result 2025 LIVE
गौतम कृष्ण को पछाड़कर 552 वोटों की बढ़त से आगे बढ़ रहे हैं गुणेश्वर शाह.
Mahishi Election Result 2025 LIVE
वोटिंग के 11 राउंड हुए पूरे. सबसे आगे 38107 वोटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल के गौतम कृष्ण.
Mahishi Election Result 2025 LIVE Update
राजद के गौतम कृष्ण के 6,519 वोटों से आगे हैं.
Mahishi Election Result 2025 LIVE Update
राष्ट्रीय जनता दल के गौतम कृष्ण 15163 वोटों के साथ सबसे आगे, जनता दल युनाइटेड के गुणेश्वर शाह को मिले 11546 वोट.
Mahishi Election Result 2025 LIVE
जीत की दौड़ में सबसे आगे हैं राष्ट्रीय जनता दल के गौतम कृष्ण. हिस्से आए 10131 वोट्स. दूसरे स्थान पर 8569 वोटों के साथ जनता दल युनाइटेड के गुणेश्वर शाह.
Mahishi Election Result 2025 LIVE Update
महिषी से आरजेडी के गौतम कृष्ण आगे.
Mahishi Election Result 2025 LIVE Update
महिषी से राजद के गौतम कृष्ण और जदयू के गुंजेश्वर साह चुनावी मैदान में हैें.
Mahishi Election Result 2025 LIVE Update
महिषी में शुरू हुई वोटों की गिनती.
Mahishi Election Result 2025 LIVE Update
2020 में महिषी सीट पर JDU का दबदबा देखने के लिए मिला. JDU के गुंजेश्वर साह ने 1,630 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.
Mahishi Election Result 2025 LIVE
6 नवंबर को पहले चरण के मतदान के बाद आज मतगणना के बाद महिषी की कुर्सी किसके हाथ आएगी इसका फैसला हो जाएगा.