Chirag Paswan On Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और इसे मैच फिक्सिंग बताया। उनके इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। सत्तारूढ़ एनडीए की बीजेपी समेत उनके सहयोगी दलों ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी तंज कसा है।
महाराष्ट्र और बिहार चुनाव को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब वे बहाने ढूंढ रहे हैं, क्योंकि वे अगला चुनाव हारने वाले हैं। उन्हें पता है कि वे बिहार का भी विधानसभा चुनाव हारने वाले हैं तो उसकी भूमिका तैयार की जा रही है। जब-जब वे चुनाव हारे, तब-तब नए-नए बहाने तलाशने के काम किए हैं।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव फिक्सिंग बयान पर ECI की आई प्रतिक्रिया, कही ये बात
EVM पर फोड़ा ठीकरा : चिराग पासवान
उन्होंने आगे कहा कि अब तक वे ईवीएम-ईवीएम-ईवीएम पर पूरा ठीकरा फोड़ने का काम करते थे। कहते थे कि ईवीएम फिक्स है और इसकी वजह से चुनाव हार रहे हैं। अब वो बहाना पुराना हो गया तो महाराष्ट्र चुनाव में उन्होंने नया बहाना ढूंढ लिया है, जिसका इस्तेमाल दिल्ली चुनाव में भी करने का काम किया।
जनता ने कांग्रेस को नकारा : केंद्रीय मंत्री
चिराग पासवान ने आगे कहा कि अब वे उस बहाने के जरिए कह रहे हैं कि फर्जी वोटर तैयार किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से चुनाव हार रहे हैं। आजादी के बाद 55 साल तक आप सत्ता में रहे और आज अगर देश की जनता आपको नकार रही है तो बहाने खोजने की बजाय आत्ममंथन का समय है। वे सिर्फ बहाने तलाशते हैं कि किस तरह से हारे।
यह भी पढ़ें : ‘राहुल गांधी को जागना होगा’, महाराष्ट्र चुनाव फिक्सिंग के आरोप पर CM देवेंद्र फडणवीस का हमला
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines