---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Mahagathbandhan Rally: नीतीश के निशाने पर मोदी-शाह, बोले- 1.25 हजार करोड़ देने का वादा था, मिला महज 59 लाख, ‘झूठ बोलते हैं ये’

Mahagathbandhan Rally: बिहार के पूर्णिया में शनिवार को हुई महागठबंधन की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले चुनाव में इन लोगों ने बिहार के विकास के लिए मदद करने का वादा किया था, लेकिन कोई […]

---विज्ञापन---

Mahagathbandhan Rally: बिहार के पूर्णिया में शनिवार को हुई महागठबंधन की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा।

नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले चुनाव में इन लोगों ने बिहार के विकास के लिए मदद करने का वादा किया था, लेकिन कोई मदद नहीं किया। इसके बाद उन्होंने आंकड़े भी गिनाए। उन्होंने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा हुई थी कि 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए देंगे। लेकिन 8 साल बीत गए। महज 59 लाख रुपए केंद्र सरकार ने दिया है।

---विज्ञापन---

दिल्ली के दो नेताओं का हर जगह कब्जा

नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली से दो नेता हैं। एक प्रधानमंत्री हैं, और दूसरे गृहमंत्री हैं। क्या अनुभव है इन लोगों का? क्या देश की आजादी को जानते हैं? ये लोग कोई काम नहीं करते हैं। कब्जा किए हुए हैं। एक आध पर हमलोग का छप जाता है। उन लोगों का छपते रहता है। कोई बिहार के लिए काम हुआ? यहां आकर क्या-क्या कह दिया था। आजादी की लड़ाई से इन लोगों को क्या मतलब है?

---विज्ञापन---

हमने कभी शरद यादव और जॉर्ज फर्नांडिस को धोखा नहीं दिया

नीतीश कुमार ने रैली में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अरुण जेटली का नाम लिया। कहा कि भाजपा वाले अपने नेताओं को याद नहीं करते हैं। मेरे बारें में कहा गया कि मैंने जॉर्ज फर्नांडिस को धोखा दिया, जबकि हम उनके साथ ही थे।

शरद यादव के बारें में कहा गया कि उन्हें छोड़ दिया। जबकि आज उनका बेटा यहां बैठा है। उनके निधन पर भी मैं वहां गया। मैंने फर्नांडिस को नहीं छोड़ा। ये लोग बस बोलते रहते हैं।

---विज्ञापन---

महागठबंधन रैली को लालू यादव ने संबोधित किया, उनकी महत्वपूर्ण बातें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए: 2024 में देश से भाजपा का सफाया करना है

First published on: Feb 25, 2023 04:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola