Bihar News (बबलू उपाध्याय): प्रयागराज में लगे महाकुंभ में करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रेलवे और भी ज्यादा सतर्क हो गया है। जिसको देखते हुए बक्सर दानापुर रेल प्रबंधक जयंत कुमार रविवार को एक रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर उन्होंने महाकुंभ जाने वाले यात्रियों से फीडबैक लिया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहीं महिलाओं से टिकट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने फ्री कर दिया है। इस पर DRM ने लोगों से टिकट खरीदने की अपील करते हुए कहा कि पीएम ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।
फ्री नहीं होगी यात्रा- DRM
देशभर से लोग महाकुंभ के लिए जा रहे हैं। इतनी भीड़ की सही व्यवस्था करना रेल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। जिसके लिए समय-समय पर अधिकारी व्यवस्थाओं के इंतजाम का जायजा भी ले रहे हैं। बक्सर दानापुर रेल प्रबंधक जयंत कुमार भी रविवार को रेलवे स्टेशन पर जायजा लेने पहुंचे। जहां पर उनको यात्री महिलाओं ने बताया कि पीएम मोदी ने फ्री टिकट कर दिया है, जिसकी वजहसे उन्होंने टिकट नहीं खरीदा। इस पर DRM कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की। साथ ही उन्होंने यात्रियों से टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की।
ये भी पढ़ें: 16000 मजदूरों ने 80 दिन तक बहाया पसीना, महाकुंभ के लिए ऐसे तैयार की 26 हेक्टेयर जमीन
उम्मीद से ज्यादा भीड़
डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने बक्सर दौरे के दौरान स्वीकारा कि भीड़ अपेक्षा से अधिक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार छठ के दौरान रेलवे ने यात्रियों को गंतव्य तक जाने की व्यवस्था की थी। उसी व्यवस्था को कुंभ में भी लागू किया गया है। जिससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम लगातार स्पेशल ट्रेन चला रहे हैं। DRM ने RPF और दूसरे रेलवे कर्मियों को हमेशा अलर्ट मोड में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मुस्तैदी सख्त होनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार के कोई घटना या दुर्घटना न हो। साथ ही लगातार यात्रियों की जानकारी के लिए अनाउंसमेंट करते रहने की बात कही।
सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें
DRM जयंत कुमार ने इस दौरान कहा कि यात्रियों को ट्रेन में जगह नहीं होने की जानकारी देते रहें, ताकि वह सुरक्षित रहें और ट्रेन में न चढ़ें। इससे आरक्षित टिकट वालों को परेशानी न हो इस बात का भी ध्यान रखा जाए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यात्रियों को सही से बैठाकर ही भेजा जाए। लोग टिकट लेकर सुरक्षित यात्रा करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा भीड़ की स्थिति में अपनी यात्रा को रोक दें, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव ने कुंभ को बताया ‘फालतू’, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ के बाद दिया ये बयान
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines