Abhishek Kumar (HAJIPUR)
Angry Students Created Ruckus: बिहार के हाजीपुर टाउन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 60 छात्र को नाम कटने और 12 वीं की सेंटाप परीक्षा में छात्रों को शामिल नहीं किये जाने पर छात्रों ने मंगलवार को विद्यालय के बाहक जमकर हंगामा किया। हाजीपुर कोनहारा घाट रोड़ को बांस बल्ली से घेरकर बंद कर दिया। साथ ही स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दिया। घटना की सूचना पाकर तुरंत नगर थाने की पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर अक्रोशित छात्रों को समझा बुझाकर मामल शांत करवा दिया है।
उपस्थिती कम होने से काटा नाम
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्र लगातार स्कूल में अनुपस्थित पाए जा रहे थे। नाम काटने से पहले विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्रों के परिजन को सूचित कर दिया गया था, कि यदि छात्र लगातार अनुपस्थित रहेंगे, तो उनकों परीक्षा में बैठने नही दिया जाएगा। इसके बावजूद छात्र स्कूल में उपस्थिति दर्ज नही करवा रहे थे। इसी को लेकर शिक्षा विभाग के आदेश पर स्कुल से नाम काटकर छात्रों को घर का रास्ता दिखा दिया गया है।
नाम कटने से गुस्सायें छात्रों ने किया हंगामा
विद्यालय द्वारा नाम काटने पर अक्रोशित छात्र ओम प्रकाश चौधरी ने कहा, कि शिक्षक द्वारा सेंटेप एक्जाम देने नही दिया जा रहा है। छात्रों ने अनुपस्थिती का एफिडेविट बनवाकर स्कूल में दिया था। इसके बावजूद भी एग्जाम में बैठने नहीं दिया गया है। छात्र ने बताया कि वैशाली जिलाधिकारी के पास दो-दो बार गए थे। लेकिन छात्र की बात को अनसुना किया जा रहा है।
जब प्रिंसिपल साहब के ऑफिस में बात करने जाते हैं। बोलते हैं “आई कमिंग सर” – तो जवाब आता है “नो कमिंग” और शिक्षक बात तक नहीं करते हैं। इसी बात से नाराज होकर आज भारी संख्या में पहुंचे छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया कल से एग्जाम शुरू हुआ है और एग्जाम में बैठने तक नहीं दिया जा रहा है यह 11th का एग्जाम स्कूल में हो रहा है, एग्जाम में शामिल होने पर बच्चों का 2 साल का भविष्य खराब हो जाएगा और उन्हें फिर एक साल तक इंतजार करना होगा।
75% से कम अटेंडेंस होने पर एग्जाम कैंसिल
बिहार में पिछले दिनों शिक्षा विभाग के द्वारा पत्र जारी कर कहा गया था, कि यदि 75% से कम अटेंडेंस होगी, तो एग्जाम में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। जिसको देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा बच्चों का नाम काट कर हटा दिया गया है।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
10 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines