Lover Gangrape Girl With Friend In Begusarai Bihar: बिहार के खगड़िया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार में पागल एक युवती के साथ उसी के प्रेमी ने कांड को अंजाम दे दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद हर कोई हैरान है कि भला एक प्रेमी ऐसा कैसे कर सकता है? अक्सर प्यार में पागल इंसान को कुछ भी नहीं दिखता। वह एक अजीब प्रकार के नशे में होता है। ऐसे में कभी-कभी प्रेमी या प्रेमिका कुछ ऐसे काम कर जाते हैं जिससे आपत्तिजनक घटना हो जाती है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को युवती अपने खगड़िया से बेगूसराय अपने प्रेमी से मिलने गई। प्रेमी ने उसे शादी करने का झांसा देकर बुलाया था। 25 अक्टूबर की देर रात प्रेमिका घर पर बिना कुछ बताए प्रेमी से मिलने चली गई। इसके बाद प्रेमी ने अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर गेंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद किसी युवती बचकर वहां से भाग निकली और पुलिस गश्ती दल के पास पहुंच गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रेमी संतोष कुमार, नीतीश कुमार और संजीव कुमार को अरेस्ट कर लिया है।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं घटना के बाद तीन अन्य आरोपी आकाश कुमार, भोला कुमार, छोटू कुमार भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से अन्य सामान जब्त कर लिया है। गैंगरेप में शामिल सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। मामले में एसपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में भागी युवती के साथ उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल हमनें 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।






![[OUT Soon] CBSE Class 12th Result Update: मई में किस दिन आएगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026? cbse.gov.in पर कर सकेंगे चेक](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/CBSE-12th-Result-2026-LIVE.jpg.jpeg?w=220)



