Lok Sabha Election 2024 Bihar voters Mood: लोकसभा चुनाव को लेकर रोजाना नए सर्वे सामने आ रहे हैं। बिहार की जनता के मूड को लेकर एक ताजा सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के मुताबिक, इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार में नीतीश-लालू की जोड़ी मोदी सरकार पर भारी पड़ेगी।
इंडिया टूडे-सी वोटर के सर्वे में सामने आया है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से अधिकतर पर INDIA गठबंधन NDA पर भारी पड़ेगी। राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 26 सीटों पर INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत का दावा किया गया है, जबकि सर्वे में 14 सीटों पर NDA के उम्मीदवारों के जीत की बात कही गई है।
पार्टी वाइज बात की जाए तो सबसे बड़ी पार्टी का खुलासा तो नहीं किया गया है, लेकिन दावा किया गया है कि सर्वे में शामिल वोटर्स ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 22 सीटें दी हैं। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 4 सीटें मिलने का दावा किया गया है।
वहीं भाजपा को 11 सीटें जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को 3 सीटें मिलने का दावा किया गया है। मतलब, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के को 40 में से 14 जबकि ‘INDIA’ गठबंधन को 26 सीटें मिलती दिख रही है।
2019 में एनडीए ने जीती थी 40 में से 39 सीटें
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार की 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने जदयू, एलजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था जिसके बाद वे कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों वाले महागठबंधन में शामिल हो गए थे।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines