---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘बहुत बच्चे पैदा कर दिए…’ नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी पर कसा तंज, बिहार की सियासत गरमाई

Bihar Lok Sabha Elections 2024: नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार में विकास किया है। यहां लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं दी हैं और आगे भी इसके लिए काम करेंगे। सीएम कटिहार के डडखोड़ा इलाके में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

---विज्ञापन---

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, इस बीच नेताओं की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कटिहार की एक जनसभा में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए लालू-राबड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि बहुत बच्चे पैदा कर दिए। क्या कोई इतने बच्चे पैदा करता है? अब सभी को राजनीति में सेट करने में जुटे हैं। नीतीश के इस बयान पर राजद नेताओं ने भी उन पर हमला बोला है।

---विज्ञापन---

राजद की सरकार में था जंगलराज

नीतीश कुमार कटिहार के डडखोड़ा इलाके में एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्या लालू-राबड़ी को इतना बच्चा पैदा करना चाहिए थे? कोई इतने बच्चे पैदा करता है क्या? नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव अपने बच्चों ही टिकट दे रहे हैं। राजद ने हमेशा लोगों के साथ छल किया है। उन्होंने आगे कहा कि जब राजद सत्ता में थी तो बिहार में जंगलराज था। रात में लोग घरों से निकलने से डरते थे। लेकिन जब हमारी सरकार (NDA) बनी तो राज्य में लॉ एंड ऑर्डर स्थापित किया गया।

---विज्ञापन---

एनडीए सरकार ने किया विकास

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार में विकास किया है। यहां लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं दी हैं और आगे भी इसके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजद ने बिहार में 15 साल राज किया और यहां एक से एक बढ़कर घोटाले किए, जिसे हमारी सरकार ने आकर बंद किया है।

---विज्ञापन---

राजद नेताओं का पलटवार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार 19 अप्रैल को पहले चरण में राजद के पक्ष में हुए मतदान से खबरा गए हैं। उनका कहना था कि यही वजह है वे ऐसी अभ्रद भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस तरह के बयानों का जवाब लोकसभा चुनाव के नतीजे देंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 20, 2024 06:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola