Prashant Kishor Tells Future Of Nitish Kumar : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। पीके ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि मैंने नीतीश कुमार के बारे में 4 से 5 महीने पहले कहा था कि अगर वह महागठबंधन से चुनाव लड़ेंगे तो उनको 5 लोकसभा सीट भी नहीं मिल पाएंगी। नीतीश कुमार मेरी बात सुनने के बाद डर के मारे महागठबंधन से भाग गए। उन्हें समझ में आ गया था कि अगर प्रशांत किशोर कह रहा है तो सच में जदयू को लोकसभा की 5 सीटें भी नहीं मिलेंगी।
नीतीश कुमार को लेकर की अब यह भविष्यवाणी
पुरानी भविष्यवाणी याद दिलाने के साथ पीके ने नीतीश के लिए एक और भविष्यवाणी भी कर दी। उन्होंने कहा कि आप लिखकर रख लीजिए कि नीतीश कुमार चाहे जिस गठबंधन का हिस्सा बनें, भाजपा के साथ लड़ें, महागठबंधन में शामिल हो जाएं या अकेले ही चुनावी मैदान में उतरें, साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनके विधायकों की संख्या 20 से कम ही रहेगी। पीके ने यह भी कहा कि अगर जदयू के 20 से ज्यादा विधायक आए तो मैं बिहार की जनता से माफी मांग लूंगा। बिहान की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। जनता ने उन्हें राज्य का विकास करने के लिए वोट दिए थे लेकिन उन्होंने केवल पलटी मारने का काम किया।
चुनाव से ठीक पहले एनडीए में चले गए थे नीतीश
बता दें कि लंबे समय तक कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी महागठबंधन इंडिया का हिस्सा रहने के बाद नीतीश कुमार ने अचानक इससे नाता तोड़ लिया था और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा बन गए थे। नीतीश ने साल 2020 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़कर जीता था। इसके बाद उन्होंने लालू प्रसाद यादव की राजद से हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। इसके बाद बीती 28 जनवरी को वह फिर भाजपा के खेमे में आ गए थे। उनके इस कदम की राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने कड़े शब्दों में आलोचना की थी लेकिन नीतीश कुमार को इन सबसे कुछ फर्क पड़ता नहीं दिखा है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
7 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
8 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
20 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
21 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines