'बिहार में हाशिए पर परिवारवादी राजनीति', औरंगाबाद में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

PM Modi Bihar Visit For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के लिए कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुट गई हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंचे और उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी पर जमकर निशाना साधा।

PM Modi Bihar Visit For Lok Sabha Election 2024

पीएम मोदी ने बिहार में जनसभा को किया संबोधित।

PM Modi Bihar Visit For Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी के सीनियर लीडर जनसभा और रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के औरंगाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21.5 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। आइए जानते हैं कि औरंगाबाद में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें।

विज्ञापन

पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन

1. NDA की यही पहचान है कि हम कार्य की शुरुआत भी करते हैं, उसे पूरा भी करते हैं और हम ही जनता-जनार्दन को समर्पित भी करते हैं। ये मोदी की गारंटी है।

2. आज मेरा बिहार की धरती पर आना कई मायनों में खास है। देश ने अभी कुछ दिन पहले ही बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया। ये सम्मान पूरे बिहार का सम्मान है।

विज्ञापन

विज्ञापन

3. अयोध्या में विराजमान हुए रामलला की सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर ही मनाई गई। बिहार जिस आनंद में डूबा, बिहार के लोगों ने जैसा उत्सव मनाया, रामलला को जो उपहार भेजे, मैं आपसे वो खुशी साझा करने आया हूं।

4. एनडीए की शक्ति बढ़ने की वजह से बिहार में परिवारवादी राजनीति हाशिए पर जाने लगी है।

विज्ञापन

5. परिवारवादी राजनीति की एक और विडंबना है। विरासत में पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है, लेकिन मां-बाप की सरकारों के कार्यों का एक बार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं पड़ती है। ये है परिवारवादी पार्टियों की हालत।

विज्ञापन

6. पुराने दौर में अशांति, असुरक्षा और आतंक की आग में बिहार को झोंक दिया गया था। यहां के युवाओं को पलायन करना पड़ा। आज के दौर में हम युवाओं का कौशल विकास कर रहे हैं। हमने बिहार के हस्त शिल्प को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ की लागत से बनने वाले एकता मॉल की नींव रखी।

विज्ञापन

7. ये नए बिहार की नई दिशा और सकारात्मक सोच है। इस बात की गारंटी है कि हम बिहार को वापस पुराने दौर में नहीं जाने देंगे।

8. एक वो दौर था, जब यहां के लोग अपने ही घरों से निकलने में डरते थे। एक ये भी दौर है, जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही हैं।

विज्ञापन

9. बिहार में अमृत स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। राज्य को वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें मिली हैं।

विज्ञापन

10. बिहार का विकास, बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज और बिहार में बहन-बेटियों को अधिकार- ये मोदी की गारंटी है। हमारी सरकार तीसरे टर्म में इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और विकसित बिहार बनाने के लिए कार्य करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ