---विज्ञापन---

बिहार angle-right

आगे लड़कियों का अश्लील डांस, पीछे लालू-तेजस्वी का पोस्टर, देखिए बिहार में कैसे जीता जा रहा जनविश्वास?

Bar Girls Dance Bihar RJD Jan Vishwas Rally: बिहार में लालू-तेजस्वी की जन विश्वास रैली में भीड़ जुटाने के लिए बार गर्ल्स का डांस प्रोग्राम रखा गया। बीती रात पार्टी वर्करों का खूब मनोरंजन कराया गया, ताकि उनका समर्थन पार्टी को मिलता रहे। खेसारी यादव समेत कई कलाकार भी प्रोग्राम में नजर आए। प्रोग्राम देखने के लिए तेजस्वी यादव भी पहुंचे।

---विज्ञापन---

Bar Girls Dance Before RJD Jan Vishwas Rally (सौरव कुमार, पटना): लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज बिहार में Rashtriya Janata Dal की जनविश्वास रैली होगी। इससे पहले रैली में भीड़ इकट्ठी करने के लिए लालू प्रसाद यादव का पुराना तरीका देखने को मिला। इस बार भी लालू के नेताओं के आवास पर बार बालाओं के ठुमके लगे।

पीछे लालू यादव और तेजस्वी यादव की जन विश्वास रैली के पोस्टर लगे थे और आगे बार गर्ल्स का अश्लील डांस चल रहा था, जिन्हें देखकर पार्टी के समर्थक झूम रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में चुनाव जीतने के लिए किस तरह जनविश्वास जीता जा रहा है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

तेजस्वी यादव भी देखने आए प्रोग्राम

बता दें कि रीगा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे अमित कुमार टुन्ना ने साहित्य सम्मेलन कदमकुआं में लौंडा डांस पार्टी रखी थी। इसमें बार गर्ल्स ने डांस करके वर्करों का दिल लुभाया। MLC फ्लैट में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने वर्करों का मनोरंजन किया। लोगों को खाने में चिकन चावल परोसा गया।

राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव ने अपने घर प्रोमोद प्रेमी सहित अन्य कई भोजपुरी कलाकारों का प्रोग्राम कराया। इस प्रोग्राम को देखने के लिए रात को ही प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान वर्करों को संबोधित करते हुए PM मोदी की बिहार यात्रा पर तंज कसे। उनकी मौजूदगी में नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

रैली को लेकर तेजस्वी यादव काफी एक्टिव रहे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में जन विश्वास रैली को सफल बनाने के लिए तेजस्वी यादव काफी एक्टिव नजर आए। वे रातभर रैली की तैयारियों का जायजा लेते रहे। पटना के गांधी मैदान में आज जन विश्वास महारैली होगी। इसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शिरकत करेंगे। उनके साथ वाम दल के सभी नेता नजर आएंगे।

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रैली के इंतजाम किए हैं। RJD के विधायक पटना पहुंच गए हैं। पूरे प्रदेश से पार्टी के नेता और वर्कर्स रैली में शामिल होने के लिए बुलाए गए हैं। इसलिए उन्हें मनोरंजन के लिए रात को म्यूजिक एंड डांस प्रोग्राम रखा गया।

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 03, 2024 11:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola