बिहार में LJP नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या, चिराग पासवान की पार्टी में था बड़ा पद
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां अज्ञात हमलावरों ने लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपिओं की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मामला गया जिले के आमस थाना क्षेत्र का है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नेता अनवर खान यहां के एक इलाके में शेविंग कराने के लिए एक शैलून पर पहुंची थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया गया है कि कई गोलियां लगने से अनवर की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। हालांकि वारदात के बाद गुस्साए ग्रामीणों और उनके समर्थकों ने नेशनल हाईवे 82 पर जाम लगा दिया। लोगों की मांग है हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनवर खान, पशुपति कुमार पारस गुट के नेता थे। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: