Lizard Found In MDM: बिहार के सारण जिले के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) में छिपकली मिलने से 36 छात्र बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि एक छात्र के थाली में छिपकली मिली जिसकी शिकायत उसने टीचर से की। मामले की जानकारी के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।
घटना गुरुवार को उस समय हुई जब सरकारी स्कूल में छात्रों को मध्याह्न भोजन मिला। एक छात्र ने अपनी थाली में छिपकली देखी और तुरंत इसकी सूचना प्रभारी शिक्षक को दी। इसके बाद जिन-जिन छात्रों को मिड डे मील दिया गया था, उनसे इसे न खाने की अपील की गई। हालांकि कुछ छात्रों ने कुछ मात्रा में मिड डे मील खा लिया था।
तबीयत बिगड़ने पर छात्रों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
जिन छात्रों ने तबीयत खराब होने की शिकायत की उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां भर्ती किए गए छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सदर अस्पताल के डॉक्टर संतोष ने कहा कि 36 छात्रों की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं। इस बीच घटना की सूचना जिला प्रशासन को सरकारी स्कूल से मिली।
अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार राय छात्रों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। एसडीएम ने कहा, “40 छात्रों ने मध्याह्न भोजन खाया था, जिनमें से 36 बीमार पड़ गए। सरकारी स्कूल के छात्रों को भोजन की आपूर्ति करने वाले एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने क्या कहा?
सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी ने कहा, “एनजीओ छात्रों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन के लिए खाना लेकर आया था। एक छात्र ने हमें बताया कि उसकी थाली में छिपकली मिली है। उसके बाद 36 छात्रों की तबीयत खराब हुई है। हमने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। वे अब ठीक हैं।”
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
4 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
5 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
8 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
22 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines