जाकिर अली/छपराLiquor Smuggling In Bihar: बिहार के छपरा से तस्करी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां सारण उत्पाद विभाग की एक टीम ने एक यूट्यूबर को 25 लाख रुपए की शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बड़ी विचित्र बात है कि वीडियो रिकॉर्डिंग का प्रोग्राम टल गया तो यूट्यूबर सिर्फ 20 हजार रुपए के लालच में यह कांड कर बैठा। इतना ही नहीं, उसने प्रेस (Press) शब्द का भी दुरुपयोग किया है। बहरहाल, इसके साथ एक और गाड़ी को जब्त करके पुलिस इस तस्करी गैंग की जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि आरोपी यूट्यूबर ने उसे लालच देने वाले फरार साथी के बारे में कोई जानकारी होने की बात से इनकार किया है।बता दें कि शराबबंदी के बाद बिहार में शराब तस्करी के एक से बढ़कर एक जुगाड़ तस्करों ने इस्तेमाल करने शुरू कर दिए हैं। दूसरी ओर इन पर कार्रवाई की दिशा में प्रशासन भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी कड़ी में सारण उत्पाद विभाग की एक टीम ने एक यूट्यूबर को 25 लाख रुपए की शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेस लिखी गाड़ी में शराब होने की सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके तलाशी ली तो इसमें से अंग्रेजी शराब की यह खेप बरामद की गई।उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि मकेर थाना क्षेत्र के सोनहो चौक पर जब गोपालगंज की तरफ से आ रही एक जीप (महिंद्रा बोलेरो) को रोका गया तो इसमें से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। इसके आगे चल रही एक अन्य गाड़ी का चालक भाग गया, जबकि पीछे वाली गाड़ी में सवार युवक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के गांव बंदी छपरा निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। वह पेश से एक यूट्यूबर बताया जा रहा है। नशे के साथ पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह एक कार्यक्रम की रिकार्डिंग करने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर गया था। संबंधित कार्यक्रम स्थगित हो जाने के बाद वापस लौटते वक्त उनके साथ पटना निवासी एक युवक भी था, जिसने शराब को अपनी गाड़ी में रखने के लिए 20 हजार रुपए का लालच दिया।उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि फरार आरोपी गाड़ी की स्पीड बढ़ाते हुए भागने की जुगत में कई जगह टकराया भी, लेकिन पीछा किए जाने के दबाव में गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गया। बहरहाल, दोनों गाड़ियों को जब्त करने के साथ पुलिस गिरफ्तार यूट्यूबर पंकज कुमार और बली गांव निवासी मिथिलेश कुमार से तस्करी गैंग के संबंध में और जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ के क्रम में जुटी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यूट्यूबर पंकज कुमार ने फरार आरोपी को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
17 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
18 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
18 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
18 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त