Bihar News : इस राज्य में सड़क से निकली शराब, उत्पाद विभाग के अधिकारी हुए हैरान
Edited By Rakesh Choudhary

Wine In Main Hall
Edited By Rakesh Choudhary

Wine In Main Hall
मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट : बिहार में शराबबंदी है, सरकार ने शराब की बिक्री रोकने के लिए तमाम उपाय कर रखे हैं । श्वान दस्ता, ड्रोन कैमरा, पुलिस, उत्पाद विभाग, स्कैनर, हेलीकॉप्टर सहित न जाने कितने उपाय किए गए ताकि बिहार में अवैध तरीके से शराब नहीं बिक पाए। लेकिन शराब के कारोबारियों ने अवैध तरीके से शराब बेचने और छुपाने के तरीके ढूंढ निकाले हैं। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग उस वक्त हैरान रह गया जब सरकारी सड़क के मेन होल से अवैध शराब की बड़ी खेप निकली। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने चार बोरियों को बरामद किया जिसमे अवैध शराब छुपाई गई थी ।
उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी की शहर के बाहरी इलाके दादर में शराब कारोबारी सड़क के मेन होल नुमा गड्ढे में शराब छुपाकर कारोबार चला रहे हैं। विभाग ने तेज तर्रार महिला अधिकारी पिंकी कुमारी की अगुवाई में टीम भेजी। उत्पाद विभाग को सड़क के मेन होल का ढक्कन देखकर लगा की इसे हाल में ही खोला गया है। जबकि अन्य ढक्कन पर धूल जमी थी, शक के आधार पर मेन होल के ढक्कन को हटाया गया तब अंदर से चार बोरियों में 80 लीटर शराब बरामद की गईं।
उत्पाद निरीक्षक अभिनव कुमार ने जानकारी दी की बरामद शराब में कई महंगे ब्रांड भी शामिल हैं। इस मामले में एक कारोबारी को चिन्हित किया गया है। उसके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: