अमिताभ कुमार ओझा, पटना
Law Student Beaten TO Death: पटना में सोमवार को लॉ के एक छात्र की कॉलेज कैंपस में ही पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक बीएन कॉलेज का छात्र था और लॉ की परीक्षा देने कॉलेज गया था। परीक्षा देकर वह निकला ही था कि करीब 6 नकाबापोश हमलावार ने उसे घेर कर हॉकी स्टिक और रॉड से मारने लगे। जब वह बेहोश हो गया तो उसे छोड़कर सभी भाग गए। जब तक जख्मी छात्र को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हाजीपुर के रहने वाले हर्ष राज के रूप में हुई। हर्ष के पिता वैशाली के पत्रकार है।
हर्ष के मौत को खबर से कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई। छात्रों के गुस्से को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी को चेक कर हमलावारों का सुराग पाने की कोशिश कर रही है। हर्ष की मौत की खबर पर समस्तीपुर से एनडीए उम्मीदवार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा है की हर्ष उनके भाई के समान था। चुनाव के दौरान वह लगातार उनके साथ प्रचार में था। शांभवी ने हर्ष की तस्वीरें भी शेयर कीं।
यह घटना आज शाम पटना लॉ कॉलेज परिसर की है। लॉ कॉलेज के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र हर्ष कॉलेज से बाहर आया और अपनी बुलेट स्टार्ट ही कर रहा था कि करीब आधा दर्जन नकाबपोश हमलावर वहां आ गए और हर्ष की पिटाई करने लगे। कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी तो मची लेकिन कोई भी हर्ष को बचाने नहीं आया। हमलावरों के जाने के बाद जब कॉलेज के छात्रों ने जख्मी हर्ष को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी जान चली गई।
कॉलेज यूनियन इलेक्शन में शामिल होने वाला था हर्ष
हर्ष मूल रूप से वैशाली मझौली गांव के रहने वाले अजीत कुमार का बेटा था। अजीत एक दैनिक अखबार के प्रखंड रिपोर्टर हैं। घटना की सूचना उन्हें हर्ष की ही किसी दोस्त ने दी। हर्ष के पिता के अनुसार हर्ष कॉलेज यूनियन चुनाव में हिस्सा लेने वाला था। इसके लिए तैयारी कर रहा था। पिता के अनुसार उन्होंने उसे मना भी किया था। लेकिन हर्ष बोला कोई बात नहीं है सभी उसे बहुत चाहते हैं। हर्ष पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल रहता था। वह लोकनायक युवा परिषद नामक संगठन का अध्यक्ष भी था।
हर्ष की मौत की जाँच में जुटी पटना पुलिस अब कारणों का पता लगाने में जुटी है। जो भी हमलावर आये थे उन सभी ने नकाब लगा रखा था इसलिए सीसीटीवी से भी उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। हालांकि घटना के बारे में सिटी एसपी ईस्ट भारत सोनी ने बताया की घटना के कारणों के साथ ही हमालवारो का पता लगाया जा रहा है। मौके पर डॉग सक्याद और फॉरेनसिक की टीम को भी बुलाया गया है। इस बीच मृतक हर्ष के पिता के आरोपों पर कहा की हर एंगल से जाँच की जा रही है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
6 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 day agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
2 days agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
2 days agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 days ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
3 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
3 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines