महाराष्ट्र के लातूर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पूरे शिक्षा तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है. एक शिक्षक की कथित लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार ने न केवल छात्रों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है, बल्कि स्कूल प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था की गंभीर खामियों को भी उजागर कर दिया है.
लातूर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में कार्यरत शिक्षक अजय कोकणे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं. उनके मुंह में सिगरेट है, टेबल पर शराब की बोतल रखी हुई है, और इस दौरान वे छात्रों की परीक्षा कॉपियां जांचते नजर आ रहे हैं.
शिक्षक ने अपने कुछ दोस्तों को भी कॉपियां जांचने के लिए दे दीं. जानकारी के मुताबिक, ये दोस्त भी नशे की हालत में थे और वे भी छात्रों के कॉपीज पर लाल पेन से अंकन कर रहे थे.
वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं. अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि यदि शिक्षक ही इस तरह गैर-जिम्मेदाराना तरीके से मूल्यांकन करेंगे, तो बच्चों के भविष्य की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से स्कूल से निकाल दिया गया है. वहीं, शिक्षा विभाग ने स्कूल के प्रिंसिपल से लिखित जवाब मांगा है. शिक्षा अधिकारी तृप्ती अंधारे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
बता दें, लातूर लंबे समय से अपने प्रसिद्ध ‘लातूर पैटर्न’ के लिए जाना जाता रहा है, जहां 10वीं और 12वीं के अच्छे परिणामों का उदाहरण दिया जाता है.
संबंधित खबरें
RJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
1 day agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
1 day agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
1 day agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
1 day agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
2 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
5 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
7 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines