Land For Jobs Scam: लैंड फाॅर जाॅब्स मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज ईडी के सामने पेश होंगे। तेजस्वी यादव ED ऑफिस पहुंच चुके हैं। ईडी ने तेजस्वी को समन भेजकर 11 अप्रैल को मुख्यालय बुलाया है। इससे पहले तेजस्वी 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश हुए थे।
बता दें कि इस मामले में ईडी तेजस्वी यादव से पहली बार पूछताछ करेगी। इससे पहले तेजस्वी ने सीबीआई के भेजे समन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। तेजस्वी ने इस मामले में घरेलु व्यवस्ताओं के चलते पेश होने में असमर्थता जाहिर की थी।
समन को लेकर हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका
तेजस्वी चाहते थे कि सीबीआई उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ करें। लेकिन कोर्ट ने 16 मार्च को याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि कोर्ट ने उनका आश्वस्त किया कि उनको गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ईडी उनसे लंबी पूछताछ करेगी। बता दें कि इस मामले में लालू परिवार के कई सदस्यों के साथ-साथ उनके नजदीकी लोगों से भी पूछताछ हो चुकी है।
और पढ़िए – Land For Jobs Scam: बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव के दिल्ली वाले घर भी पहुंची ED, छानबीन जारी
यह था मामला
सीबीआई का आरोप है कि लालू यादव के परिवार और उनके परिजनों की ओर से रियल एस्टेट समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निवेश का पता लगाने के लिए यह जांच की जा रही है। सीबीआई के अनुसार लालू यादव ने रेल मंत्री रहते रेलवे के ग्रुप डी के पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया था। इसके बदले में करोड़ों रूपये की जमीन को औने-पौने दामों में लालू यादव के परिजनों को बेच दिया गया था।
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
13 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
18 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
23 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines