Land For Jobs Scam: सीबीआई (CBI) की पूछताछ और फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शुक्रवार को हो रही कार्रवाई के बाद दिल्ली (Delhi) से लेकर बिहार (Bihar) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई शहरों में हलचल है।
नौकरी के बदले जमीन मामले (Land For Jobs Scam) में ईडी ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के दिल्ली स्थित आवास पर भी छापेमारी की है। ईडी अधिकारी दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित आवास में छानबीन कर रहे हैं।
15 ठिकानों पर हो रही है छापेमारी
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) घोटाले के सिलसिले में चार राज्यों में 15 जगहों पर एक साथ छापेमारी जारी है। इतना ही नहीं, बिहार के पटना में राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के करीबी अबु दोजाना भी इस जांच के दायरे में हैं। अधिकारी उनके घर भी पहुंचे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1634050299827568641
लालू और राबड़ी देवी से हुई थी सीबीआई की पूछताछ
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों (मीसा भारती और बेटों) से जुड़ी संपत्तियों की जांच की रही है। ये संपत्तियां दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और मुंबई में स्थित है। बताया गया है कि यह छापेमारी बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से सीबीआई द्वारा पूछताछ के बाद हुई है।
यह भी पढ़ेंः तीन राज्यों में लालू यादव और उनके करीबियों के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी
2004-09 के बीच का बताया गया है मामला
बताया गया है कि सीबीआई ने लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत करीब 14 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश समेत अन्य गंभीर मामलों में आरोप पत्र दायर किया है। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने नौकरियों के बदले में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीनों के हस्तांतरण से आर्थिक लाभ लिया था।
पीएम मोदी को लिखा पत्र, लगाए थे ये आरोप
सीबीआई की छानबीन के दौरान ईडी को भी मामले में शामिल किया गया। इसके बाद धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि विपक्षी नेताओं ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि केंद्र राजनीतिक के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
14 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
15 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines