हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Land For Jobs Case: राजद विधायक किरण देवी और अरुण यादव के ठिकानों पर CBI का छापा, दोनों हैं लालू के करीबी

विज्ञापन

Land For Jobs Case: बिहार के पटना और आरा में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता किरण देवी और अरुण यादव से जुड़े नौ ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई की ओर से की गई यह कार्रवाई जमीन के बदले नौकरी मामले में हुई है।

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में भी छापे

जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में प्रेम चंद गुप्ता नाम के एक शख्स से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की है। बता दें कि सीबीआई इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कई सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1658352172789293056

विज्ञापन

सीबीआई ने लगाए ये आरोप

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री कार्यकाल के दौरान पटना के 12 लोगों को रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि इन नियुक्तियों के एवज में उनके परिवार को शहर में और अन्य जगहों पर 7 प्लॉट दिए गए थे। प्लॉट उन 12 लोगों के परिवारों के थे।

क्या है नौकरी के बदले जमीन का मामला?

यह मामला आईआरसीटीसी से जुड़ा हुआ है। लालू यादव परिवार और उसके सहयोगियों को सस्ते दामों पर गिफ्ट के तौर पर दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में कथित तौर पर नौकरी देने का आरोप है। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 14 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप पत्र दायर किया है।

विज्ञापन

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola